शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

गाय-भैंस का दूध नहीं पसंद तो इन चीज़ों से घर में ही तैयार करें दूध

· · 2 मिनट

गाय-भैंस का दूध नहीं पसंद तो इन चीज़ों से घर में ही तैयार करें दूध

लखनऊ। अगर आपको गाय-भैंस या बकरी का दूध ज्यादा पंसद नहीं करते हैं तो सोया, ओट्स और बादाम से घर में दूध को तैयार किया जा सकता है। इन चीज़ों से तैयार दूध पौष्टिक होता है और शरीर के लिए फायदेमंद भी।

यह भी पढ़ें- इस मशीन की मदद से छह महीने से ज्यादा समय तक सुरक्षित रह सकेंगे पनीर, दूध और मीट

सोया का दूध

सोयाबीन से तैयार दूध में पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं। जितना प्रोटीन गाय-भैंस के दूध में होता है उतना ही सोया मिल्क में होता है। सोया मिल्क बनाने के लिए सोयाबीन को भिगोकर रख दें ताकि छिलका आसानी से निकल जाए। फिर इसको अच्छी तरह से पीस लें, इसके बाद उसे 15 से 20 मिनट उबालने के बाद अच्छी तरह से छानने के बाद सोया मिल्क तैयार हो जाता है। इस दूध को तीन दिनों तक काम में लाया जा सकता है। इस दूध में फैट कम होता है।

ओट्स (जई) का दूध

जई का दूध भी शरीर के लिए लाभदायक है। दिल के मरीज़ों के लिए यह काफी फायदेमंद है क्योंकि इसमें फैट की मात्रा कम होती है। जई के दूध को घर पर आसानी से तैयार किया जा सकता है। दूध तैयार करने के लिए पानी को उबालकर उसमें जई को डालें और धीमी-धीमी आंच में कम से कम 30 मिनट तक पकाएं और उतारने के बाद अगर पानी की जरूरत लग रही है तो पानी मिला लें। इसके बाद उस दूध को छन्नी से छान लें। अगर इसका स्वाद अच्छा नहीं लग रहा है तो इसमें इलायची भी डाल सकते हैं।

यह भी पढ़ें- नहीं मिल रहे थे दूध के दाम, इस किसान ने निकाली तरकीब, आज सालाना कमा रहे लाखों

बादाम का दूध

सोयाबीन और जई की तरह बादाम का दूध भी काफी फायदेमंद होता है। इसके दूध के सेवन से हड्डियां मजबूत होती हैं क्योंकि इसमें कैल्शियम और विटामिन-डी होता है। बादाम का दूध तैयार करने के लिए रात में इसको भिगोकर रखें। उसके बाद इसके छिलके को अच्छी तरह से उतार लें। फिर मिक्सी में पानी और छिले हुए बादाम डालकर मिक्स कर लें। बादाम का दूध तैयार हो जाएगा।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख