शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

हर्बल आचार्य की सलाह: गज़ब का हैंडवाश है नीम, जानिए कैसे बनाएं घर पर देसी हैंडवॉश

भारत समेत पूरी दुनिया में कोरोना वायरस का आतंक है। इस बीमारी की अब तक कोई वैक्सीन नहीं बन पाई है। लेकिन कुछ एहतियात बरतकर इससे बचा जा सकता है। हाथ धोना इसमें बहुत कारकर है,

· · 1 मिनट

हर्बल आचार्य की सलाह: गज़ब का हैंडवाश है नीम, जानिए कैसे बनाएं घर पर देसी हैंडवॉश

कोरोना वायरस से बचने के लिए डॉक्टर लोगों को सलाह दे रहे हैं कि वो बार-बार हाथ धुले, ताकि हाथों में चिपके वायरस खत्म हो जाएं। हैंडवॉश और सैनेटाइजर रोज की जिंदगी में काफी महंगे पड़ सकते हैं, ऐसे में आपके लिए नीम एक बेहतरीन देसी विकल्प है। गांव कनेक्शन के हर्बल गुरू डॉ. दीपक आचार्य नीम के फायदे बता रहे हैं।

नीम के बहुआयामी उपयोगों को देखते हुए इसे ‘ट्री ऑफ मिलेनियम’ घोषित किया गया है। इस संपूर्ण पेड़ के तमाम अंग विभिन्न तरह के औषधीय उपयोगों के लिए इस्तेमाल में लाए जाते हैं। चाहे अनाज संग्रहण की बात हो या फसलों पर होने वाले कीटों के आक्रमण की, नीम का इस्तेमाल सदियों से बतौर कीट विकर्षक किया जाता रहा है। ग्रामीण अंचलों में आज भी गेहूं चावल जैसे अनाजों के संग्रहण के दौरान नीम की सूखी पत्तियों को अनाज के कंटेनर्स में डाल दिया जाता है ताकि इनमें घुन या कीड़े मकोड़े आदि ना लगें।

नीम एंटीमाइक्रोबियल होता है और इसमें त्वचा जनित रोगों के लिए जिम्मेदार सूक्ष्म जीवों को मारने की क्षमता पाई जाती है। इसलिए पारंपरिक तौर से इस की पत्तियों के रस से स्नान की सलाह भी दी जाती है ताकि त्वचा विकारों में आराम मिल सके।

नीम को एक बेहतर हैंडवाश की तरह इस्तेमाल में लाया जा सकता है। इसकी पत्तियों का रस निचोड़ कर बतौर हैंड वाश इस्तेमाल किया जाए तो बाजार में बिकने वाले केमिकल युक्त हैंड वॉश से कई गुना बेहतर परिणाम देखने मिलेंगे। इसी तरह की पारंपरिक और कारगर जानकारियों को जानने और ज्यादा बेहतर तरीके से समझने के लिए हमारे शो ‘हर्बल आचार्य’ को देखते रहें और हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब भी करें।

ये भी पढ़ें: गंजेपन और चेहरे के दाग धब्बों से छुटकारा दिलाएंगी बरगद की जड़ें



और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख