शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

अब लाडली दिवस का हिस्सा बनेंगी तीन से ग्यारह साल की बेटियां

हर महीने की 25 तारीख को मनाया जाता है लाडली दिवस, बच्चियों के सेहत व पोषण के लिये इस दिन किये जाएंगे विशेष आयोजन

· · 2 मिनट

अब लाडली दिवस का हिस्सा बनेंगी तीन से ग्यारह साल की बेटियां

लखनऊ। प्रदेश सरकार ने अब तीन साल से ग्यारह साल तक की बच्चियों को लाडली दिवस का हिस्सा बनाया है। अभी तक 11 से 19 साल तक की बच्चियों को ही इस आयोजन का लाभ मिलता था। शासन से आए निर्देश के अनुसार प्रत्येक महीने की 25 तारीख को लाडली दिवस का आयोजन होगा जिसमें 03 वर्ष से 11 वर्ष तक की बच्चियों के लिये विभिन्न सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएंगी। ये आयोजन जनपद के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर एक ही दिन किये जाएंगे।

बच्चियों की सेहत सुधारने के लिये होने वाले इस आयोजन में शासन ने नौ बिंदुओं पर फोकस करने का निर्देश दिया है। राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक मोनिका एस गर्ग की चिट्ठी जनपद के जिला कार्यक्रम विभाग को प्राप्त हो चुकी है। पत्र में आए निर्देशों के अनुसार लाडली दिवस में आंगनबाड़ी केंद्र पर गठित मातृ समिति की सक्रिय भागीदारी भी इस आयोजन में करवानी है। जिला कार्यक्रम विभाग ने इन आयोजनों के संबंध में सभी सीडीपीओ को बिंदुवार निर्देश जारी किये हैं।

ये भी पढ़ें: संतुलित खाने के इस फॉर्मूले से सुधरेगी पृथ्वी के साथ ही हमारी भी सेहत : रिसर्च

RDESController-2002
RDESController-2002


लाडली दिवस पर खास

-लाडली दिवस पर बालिकाओं के निर्धारित टीकाकरण पूरा कराना

-उनका वजन करके पोषण व्यवहारों पर परामर्श देना

-आयरन की गोली या सीरप के सेवन

-पोषण की आवश्यकता पर चर्चा

-छठवें वर्ष में बालिकाओं को स्कूल में प्रवेश दिलवाना सुनिश्चित करना

-शारीरिक परिवर्तन के हिसाब से मार्गदर्शन करना

– साफ सफाई के तौर-तरीके बताने

ये भी पढ़ें: ठंडी में पीजिये हल्दी वाला दूध, रहिये संक्रमण से दूर

RDESController-2003
RDESController-2003


आयोजन में यह भी बताया जाएगा कि हर सप्ताह आयरन की एक गोली नींबू पानी, संतरा या कीनू के साथ लेना है। उन्हें यह खासतौर से समझाया जाएगा कि आयरन सीरप या गोली के साथ चाय, काफी व दूध न लें। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी में कुल 1.08 करोड़ बच्चे पंजीकृत हैं ।

राज्य पोषण मिशन की महानिदेशक मोनिका एस गर्ग ने बताया, ” पोषण स्तर सुधारने के लिए सरकार ने नई पहल की है। इस बार लाडली दिवस पर तीन से ग्यारह साल की बच्चियों को शामिल किया जा रहा है। सभी सीडीपीओ को निर्देश दिये गये हैं कि वे अपनी निगरानी में लाडली दिवस का आयोजन करवाएं। इन आयोजनों में बच्चियों को उचित परामर्श व पोषण से जुड़ी सुविधाएं दी जाएंगी।”

ये भी पढ़ें: नववर्ष 2019 में सेहतमंद रहने के लिए आजमाएं इन नुस्खों को

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख