शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

सूकर की यह नई नस्ल किसानों की कराएगी मुनाफा, आठ महीने में 100 किलो हो जाता है वजन

· · 2 मिनट

सूकर की यह नई नस्ल किसानों की कराएगी मुनाफा, आठ महीने में 100 किलो हो जाता है वजन

लखनऊ। किसानों की आय बढ़ाने के लिए भारतीय पशु चिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने सूकर की नई संकर प्रजाति ‘लैंडली’ विकसित की है। अन्य प्रजाति की तुलना में सूकर की यह प्रजाति दोगुनी तेजी से बढ़ती है।

आईवीआरआई के पशुधन उत्पादन एवं प्रबंधन के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार गौर बताते हैं, “सूकर की इस नस्ल को प्रदेश के कई किसानों को दिया है, जिससे उन्हें लाभ भी हुआ है। इस नस्ल का आठ महीने में 100 किलोग्राम वजन हो जाता है, जबकि अन्य देसी सूकर आठ महीने में 30 से 35 किलो तक ही हो पाते है।”

यह भी पढ़ें- लोग जिन्हें समझते हैं गंदे पशु, उन्हें पालकर ये किसान कमाता है 3 लाख रुपए महीने

लैंडली प्रजाति को डेनमार्क की लैंडरस और बरेली की देसी नस्ल की सूकर के साथ क्रॉस से विकसित किया गया है। डेनमार्क की लैंडरेस को वर्ष 1971 में भारत लाया गया था। जलवायु अनुकूल न होने की वजह से ज्यादातर यह बीमार हो जाते थे। वर्ष 1988 में बरेली की देसी प्रजाति से इसे क्रॉस करके इन पर परीक्षण शुरू किया गया। लंबे समय के बाद लैंडरेंस के 75 और देसी प्रजाति के 25 फीसद जीन मिले और इस प्रजाति को विकसित किया गया।

RDESController-2602
RDESController-2602


डॉ. ज्ञानेंद्र कुमार गौर बताते हैं, “यह नस्ल एक बार में 15 बच्चों को जन्म देती है और इनको 15 फीसदी तक किचन वेजीटेबल वेस्ट और एग्रो इंडस्ट्रियल वेस्ट जैसे गन्ने की खोई भी दे सकते हैं। जिन किसानों को यह नस्ल दी गई है उनका वजन लगभग 80 किलोग्राम तक हुआ है। इस नस्ल के शरीर से करीब 70 फीसदी मांस निकलता है।”

यह भी पढ़ें- आय बढ़ाने में मददगार साबित हो रहे सूकर प्रजनन केंद्र, जानें कैसे शुरू करें सूकर पालन

इस नस्ल के लिए यहां करें संपर्क

अगर कोई किसान इस नस्ल को पालना चाहता है तो वे प्रदेश के इन जिलों बनारस, कानपुर, गाजियाबाद और लखीमपुर खीरी के पुशचिकित्सा अधिकारी से संपर्क कर सकते हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख