शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

कबाड़ से कलाकारी में इस बार, तार से बनाइए तीन संगीतकार

गुरप्रीत सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और उनका शौक है बेकार लगने वाली चीजों को खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदलना। अपने कॉलम 'कबाड़ से कलाकारी' में गुरप्रीत इस बार सिखा रहे हैं तार, एल्युमिनियम फॉइल और लकड़ी के टुकड़े की मदद से खूबसूरती शो पीस बनाना।

· · 2 मिनट

कबाड़ से कलाकारी में इस बार, तार से बनाइए तीन संगीतकार

कबाड़ से कलाकारी करते-करते आप यह तो समझ ही गए होंगे कि कोई भी चीज बेकार नहीं होती, सिर्फ नजरिए का फर्क होता है। बेकार लगने वाली एल्युमिनियम फॉइल, एल्युमिनियम या तांबे का तार, बेडौल सा लकड़ी का टुकड़ा- इन तीनों की जुगलबंदी से मिलकर फ्यूजन म्यूजिक का छोटा सा सजीला दृश्य भी बन सकता है। तो इस बार बनाइए मृदंगम, सेक्सोफोन और बांसुरी बजाते संगीत के तीन दीवाने।

इसे कैसे बनाएं, पढ़िए गुरप्रीत सिंह के शब्दों में, “आज के प्रोजेक्ट को बनाने का तरीका बेहद आसान है। इसके लिए किसी ख़ास औजार की भी ज़रूरत नहीं पड़ेगी। इसमें एक म्यूजिक बैंड दिखाया गया है जो कि फ्यूजन म्यूजिक बजा रहे हैं, जिसमें है मृदंगम, बांसुरी और सेक्सोफोन का संगम।

इसमें तीन संगीतकारों के लिए एल्युमिनियम की स्क्रैप वायर, वाद्ययंत्रों के लिए टिफ़िन में इस्तेमाल के बाद बची हुई एल्युमिनियम फॉइल की जरूरत पड़ेगी। वैसे खाना पैक करने के लिए अगर एल्युमिनियम फॉइल के बजाये कपड़े के नैपकिन का प्रयोग किया जाए तो ज़्यादा बेहतर है। संगीतकारों को फिक्स करके खड़ा करने के लिये लकड़ी का टुकड़ा चाहिए। इसमें संगीतकारों के बजाए ऐसी कोई और भी आकृति बनाई जा सकती है जो एक रेखा खींचकर आसानी से बनाई जा सके जैसे कोई पक्षी या ऐसा ही कुछ और।”

आपको चाहिए: एल्युमिनियम का बेकार तार, लकड़ी का टुकड़ा, एल्युमिनियम का फॉइल, एक कागज जिस पर आप संगीतकारों का रेखाचित्र बनाएंगे। इसी रेखाचित्र को देखकर आपको तारों को मोड़ कर आकृतियां बनानी हैं। एल्युमिनियम का टुकड़ा न मिले तो तांबे का तार भी इस्तेमाल कर सकते हैं।

अधिक जानकारी के लिए देखें वीडियो:

आपको चाहिए तांबे का तार, एल्युमिनियम फॉइल और लकड़ी का टुकड़ा।

जो बनाना चाहते हैं एक कागज पर उसका रेखाचित्र बना लें, मदद मिलेगी।

एल्युमिनियम फॉइल को मोड़कर मृदंगम, सेक्सोफोन और बांसुरी बना लें।

लकड़ी के टुकड़े पर तारों से बनी इन आकृतियों को फिक्स कर दें।

तैयार होने के बाद ये तीनों संगीतकार आपके घर की शोभा यों बढ़ाएंगे।

यह भी देखें: सूखी बेल और जड़ों को जोड़कर बनेगा अनोखा लैंपशेड

यह भी देखें: इन्हें फेंकिएगा नहीं, हम बताएंगे कैसे बढ़ाएं इनसे अपने घर की खूबसूरती

यह भी देखें: इस जन्माष्टमी पर कंकड़-पत्थर जोड़कर कान्हा लीजै बनाय

यह भी देखें: इस तरह पेड़ के खोखले तने में एक बार फिर खिलेंगे फूल

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख