शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

धान और दलहनों का रकबा घटा, बस तिलहन में बढ़ोतरी

देशभर में खरीफ फसलों का रकबा 995.62 लाख हेक्टेयर है, जोकि पिछले साल की समान अवधि का रकबा 1008.57 लाख हेक्टेयर से 1.28 फीसदी कम है

· · 1 मिनट

धान और दलहनों का रकबा घटा, बस तिलहन में बढ़ोतरी

नई दिल्ली (आईएएनएस)। देशभर में पिछले सप्ताह औसत से अधिक बारिश होने से खरीफ सीजन की सबसे प्रमुख फसल धान समेत कई फसलों की बुवाई में प्रगति हुई है। धान की बुवाई या रोपाई अब तक 356.83 लाख हेक्टेयर में हो चुकी है, जोकि पिछले साल की समान अवधि में धान का रकबा 359.52 लाख हेक्टेयर से 0.75 फीसदी कम है। 10 अगस्त को देशभर में धान का रकबा पिछले साल से 2.85 फीसदी पिछड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें-तिलहन किसान पिछड़ा, दो तिहाई भारत खाता है विदेशी तेल

केंद्रीय कृषि सहकारिता एवं किसान कल्याण मंत्रालय द्वारा शुक्रवार को जारी फसल वर्ष 2018-19 के खरीफ सीजन की बुवाई के साप्ताहिक आंकड़ों के अनुसार, देशभर में खरीफ फसलों का रकबा 995.62 लाख हेक्टेयर है, जोकि पिछले साल की समान अवधि का रकबा 1008.57 लाख हेक्टेयर से 1.28 फीसदी कम है। खरीफ सीजन की सभी दलहन फसलों का रकबा 130.83 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जबकि पिछले साल 133.87 लाख हेक्टेयर था। दलहनों का रकबा पिछले साल के मुकाबले अब भी 2.27 फीसदी कम है।

मोटे अनाज की बुवाई का रकबा 166.52 लाख हेक्टेयर है और यह पिछले साल के 174.34 लाख हेक्टेयर से 4.48 फीसदी कम है। सभी तिलहनों का रकबा पिछले साल के मुकाबले 1.68 फीसदी बढ़कर 167 लाख हेक्टेयर हो गया है। जूट और मेस्ता का रकबा पिछले साल के मुकाबले 0.94 फीसदी घटकर सात लाख हेक्टेयर रह गया है।

ये भी पढ़ें- गेहूं किसानों के लिए सबसे बड़ी खोज, अब बंपर पैदावार तो होगी ही, खराब मौसम का असर भी नहीं पड़ेगा

देश के प्रमुख कपास उत्पादक प्रदेशों में कपास का कुल रकबा 116.85 लाख हेक्टेयर दर्ज किया गया है, जो पिछले साल की समान अवधि में दर्ज रकबा 119.67 लाख हेक्टेयर से 2.36 फीसदी कम है।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख