शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
संवाद

सूखी टहनियों और मुट्ठी भर पत्थरों से घर में आएगी रौनक

गुरप्रीत सिंह पेशे से इंजीनियर हैं और उनका शौक है बेकार लगने वाली चीजों को खूबसूरत और उपयोगी चीजों में बदलना। अपने कॉलम 'कबाड़ से कलाकारी' में इस बार गुरप्रीत हमें सिखा रहे हैं सूखी टहनियों से मनी प्लांट के लिए स्टैंड और लकड़ी के गोल टुकड़ों और पत्थरों से अनोखा पेड़ बनाना।

· · 1 मिनट

सूखी टहनियों और मुट्ठी भर पत्थरों से घर में आएगी रौनक

अक्सर घर या बगीचे में लगे पेड़ों की सूखी टहनियां टूट-टूट कर गिरती रहती हैं और कूड़ा बढ़ाती रहती हैं। पर अगर आप चाहें तो इस कूड़े से आप कुछ काम की और कुछ ऐसी चीज बना सकती हैं जिसे देखकर सब आपकी क्रिएटिविटी की तारीफ जरूर करेंगे। इस बार भी बहुत ज्यादा समय और मेहनत नहीं लगेगी। हां, काम करते समय अपनी सुरक्षा का ध्यान जरूर रखें, आरी का इस्तेमाल करते समय ग्लब्स वगैरह पहनें।

जरूरी सामग्री:

आपको थोड़ा सा लचीले तार की जरूरत होगी, तीन से साढ़े तीन फुट की लकड़ियां, आरी, गोंद, लकड़ी की बेकार पेटी का टुकड़ा, रेगमाल, प्राइमर, कुछ पत्थर

बनाने की विधि इस वीडियो में देखें:

RDESController-798
RDESController-798

ऐसी सूखी टहनियां आपको अपने बगीचे मे खूब मिल जाएंगी

RDESController-799
RDESController-799

इन टहनियों को इस तरह एक तार के साथ बांध दीजिए

RDESController-800
RDESController-800

इसे किसी दीवार से सटाकर उस पर बेल चढ़ा सकते हैं

RDESController-801
RDESController-801

सूखी टहनियों के आरी से गोल-गोल टुकड़े काट लीजिए

RDESController-802
RDESController-802

इन टुकड़ों से आपको पेड़ बनाना है इसलिए जितने ज्यादा उतने अच्छे

RDESController-803
RDESController-803

फलों की लकड़ी वाली पेटी के ऐसे टुकड़े को प्राइमर से रंग लीजिए

RDESController-804
RDESController-804

इस पर सूखी हुई ऐसी टहनी चिपकाइए जो देखने में पेड़ का तना लगे

RDESController-805
RDESController-805

लकड़ी के गोल टुकड़ों को गोंद की मदद से टहनी के आसपास पत्तियों की तरह चिपका दीजिए

RDESController-806
RDESController-806

पेड़ के नीचे खाली जगह में कुछ छोटे-छोटे पत्थर ऐसे चिपका दीजिए, है न आसान!

यह भी देखें: कॉफी की शीशियों संग कैंडल लाइट डिनर करना पसंद करेंगे आप
यह भी देखें: कबाड़ में मत बेचिए अर्थिंग वाला तार और पुराने बर्तन, इनसे सजेगा घर का कोना
यह भी देखें: इस तरह पेड़ के खोखले तने में एक बार फिर खिलेंगे फूल

और पढ़िए

  1. संवाद

    चिंता : पक्ष और विपक्ष की बेलगाम भाषा, कैसे लगे लगाम ?

    भारतीय संसद में आजकल सांसदों के आचरण और बयानों में गिरावट साफ देखी जा रही है। विपक्ष सत्ता पक्ष की तीव्र आलोचना…

    Dr SB Misra · 7 मिनटलेख
  2. संवाद

    वंदे मातरम : आजादी के समय सबसे प्रेरक रहे गीत का विरोध अनुचित और अनैतिक

    वंदे मातरम गीत को राष्ट्रगान क्यों नहीं बनाया गया? यदि थोड़े से अल्पसंख्यकों की आपत्ति के कारण इसे राष्ट्रगान नहीं बनाया गया,…

    Dr SB Misra · 5 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    Climate Crisis: प्राकृतिक विपदाओं पर नियंत्रण संभव नहीं लेकिन उनसे बचाव सीखना होगा

    प्राकृतिक आपदाओं पर नियंत्रण संभव नहीं, पर उनसे बचाव सीखना आवश्यक है। भूकंप, ज्वालामुखी और सुनामी जैसी प्राकृतिक विपदाओं से बचाव के…

    Dr SB Misra · 11 मिनटलेख