शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

पशुपालक कैलेंडर: अगस्त में ध्यान देने वाली बातें

इस महीनें भेड़ बकरियों में पीपीआर, भेड़ चेचक और फड़किया रोग होने की संभावना रहती है, इन रोगों से बचाव के टीके लगवा लें।

· · 1 मिनट

पशुपालक कैलेंडर: अगस्त में ध्यान देने वाली बातें

पशुओं को अत्यधिक तापक्रम एवं धूप से बचाने के उपाय करें।

मुंहपका-खुरपका रोग, गलाघोंटू, ठप्पा रोग, फड़किया रोग आदि के टीके नहीं लगवाएं हो, तो लगवा लें।

मुंहपका-खुरपका रोग से ग्रस्त पशुओं को अलग स्थान अथवा बाड़े में बांधें, ताकि संक्रमण स्वस्थ पशुओं में नहीं हो। अगर आस-पास के पशुओं में यह रोग फैल रहा है, तो अपने पशुओं का सीधा संपर्क रोगी पशुओं से नहीं होने दें।

मुंहपका-खुरपका रोग से ग्रस्त गाय का दूध बछड़ों को नहीं पीनें दें, क्योंकि उनमें इस रोग के कारण मौत भी हो सकती है।

रोगग्रस्त पशुओं के मुंह, खुर और थनों के छालों को लाल दवा का एक प्रतिशत घोल बना कर धोयें।

भेड़ बकरियों में पीपीआर, भेड़ चेचक और फड़किया रोग होने की संभावना रहती है, इन रोगों से बचाव के टीके लगवा लें।

पशुओं को अत: परजीवी और कृमि-नाशक दवाई पशु चिकित्सक से परामर्श करके सही मात्रा में अवश्य दें।

यह भी पढ़ें- अगर पशुओं किलनी की समस्या है तो इन तरीको को अपनाएं

पशुओं को बाह्य परजीवी से बचाने के लिए उपयुक्त दवाई पशु चिकित्सक से परामर्श करके अवश्य दिलवाएं। पशुशाला में फर्श, दीवार आदि साफ रखें, तुलसी या नीबू घास का गुलदस्ता पशु शाला में लटका दिया जाए, क्योंकि इसकी गंध बाह्य परजीवियों को दूर रखती है।

पशुशाला को कीटाणुरहित करने के लिए नीम तेल आधारित कीटनाशक का प्रयोग करें।

बरसात के मौसम में पशु घरों को सूखा रखें और मक्खी रहित करने के लिए नीलगिरि या निम्बू घास के तेल का छिड़काव करते रहें।

पशुओं को खनिज मिश्रण 30-40 ग्राम प्रतिदिन दें, जिससे पशु की दूध उत्पादन और शारीरिक क्षमता बनी रहें।


यह भी पढ़ें- पशुपालक कैलेंडर: जुलाई के महीने में इन बातों का रखें ध्यान


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख