शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

उत्तर प्रदेश में अब किसानों को मोबाइल पर मिलेगा नज़दीकी मंडियों का भाव

· · 2 मिनट

उत्तर प्रदेश में अब किसानों को मोबाइल पर मिलेगा नज़दीकी मंडियों का भाव

कई बार किसान मंडी में अपना उत्पाद बेचने आते हैं पर मंडी में उम्मीद से कम दाम मिलने के कारण उन्हें नुकसान सहना पड़ता है। किसानों को उनकी नज़दीकी तीन कृषि मंडियों के दैनिक बाज़ार भाव की जानकारी देने और उन्हें फसल का अच्छा रेट दिलवाने के लिए कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश ने यूपी मंडी भाव मोबाइल ऐप शुरू की है ।

इस मोबाइल ऐप्लीकेशन की मदद से किसानों को होने वाले फायदे के बारे में कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सह निदेशक दिनेश चंद्रा बताते हैं, ” किसानों को सबसे ज़्यादा परेशानी सही मंडी रेट की जानकारी न मिल पाने से होती है। हर एक मंडी का बाज़ार भाव दूसरी मंडी से अलग होता, कई बार किसानों को मंडी में उपज बेचने के बाद यह पता चलता है कि दूसरी मंडी में वो उत्पाद वहां से ज़्यादा रेट पर बिक रहा है। किसान यूपी मंडी भाव ऐप में अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर कर के अपने गाँव से नज़दीकी तीन प्रमुख मंडियों के दैनिक भाव जान सकते हैं , इससे उन्हें नुकसान नहीं होगा।” वीडियो में देखिए क्या कहते हैं कृषि विपणन और कृषि विदेश व्यापार निदेशालय, उत्तर प्रदेश के सह निदेशक दिनेश चंद्रा।

ये भी पढ़ें- फार्मर कनेक्ट ऐप : फल और सब्जियों के किसान ज़रूर पढ़ें ये खबर

यूपी मंडी भाव ऐप में किसान अपनी आवश्यकतानुसार जिन्स ( उत्पाद) का किसी भी मंडी में चल रहे बाज़ार भाव और आवक जान सकते हैं। इस ऐप में एक खास फंक्शन है , जो किसानों को उनकी नज़दीकी 50 किलोमीटर क्षेत्र में स्थित सभी मण्डियों के दैनिक भाव की जानकारी देगा । ऐप में किसान अपनी पसंद वाली उपज का भाव चुनी गई मण्डियों से प्रतिदिन एसएमएस या मोबाईल एेप नोटिफिकेशन के माध्यम से पा सकते हैं।

” जिन किसानों के पास एंड्रॉइड फोन नहीं है, वो भी इस ऐप में अपना फोन नंबर रजिस्टर करा सकते हैं। इसके लिए आपको किसी के भी मोबाइल पर यह एेप डाउनलोड करनी होगी और उसमें अपना मोबाइल नंबर पंजीकृत करना होगा। इसके बाद इस सिस्टम डाटा बेस की मदद से उस किसान के साधारण फोन पर भी दैनिक मंडी भाव का अलर्ट भेज दिया जाएगा।” दिनेश चंद्रा ने आगे बताया।

25 जनवरी 2018 को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने की थी यूपी मंडी भाव कृषि ऐप की शुरूआत। यूपी मंडी भाव को गूगल प्ले स्टोर पर जाकर निशुल्क डाउनलोड किया जा सकता है। इस मोबाइल एेप से किसानों को एक हफ्ते की मौसम संबधी जानकारी भी मिल सकती है। ऐप में किसान अपने स्थान से, जिस मंडी में उपज बिक्री के लिए भाव की जानकारी करेंगे, तो उस चुनी गई मंडी की दूरी और उसका रोड मैप भी अपनेआप दिख जाएगा।

ये भी पढ़ें- देश-दुनिया से लेकर खेती की खबरें बताएगा गाँव कनेक्शन ऐप

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख