शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आज का नुस्खा: याददाश्त बढ़ानी है तो अनार का जूस पीजिए

· · 1 मिनट

आज का नुस्खा: याददाश्त बढ़ानी है तो अनार का जूस पीजिए

अंतर्राष्ट्रीय जर्नल ईविडेंस-बेस्ड कॉम्पलिमेंट्री एंड ऑल्टरनेटिव मेडिसिन की हालिया प्रकाशित एक रिपोर्ट के मुताबिक़ रोज़ाना अनार के रस का सेवन करने से जवान और बुज़ुर्ग दोनों अपनी याददाश्त तेज़ कर सकते हैं। इस शोध को सत्यापित करने के लिए ऐसे 32 लोगों को चुना गया जिनकी याददाश्त बेहद कमज़ोर थी। शोध के दौरान इन लोगों को रोज़ाना एक ग्लास अनार का जूस दिया जाता था।

एक महीने के बाद जब इन लोगों का दोबारा टेस्ट हुआ तो पाया गया कि अनार याददाश्त बढ़ाने में बेहद कारगर है। ये तो बात रही आधुनिक शोध परिणामों से पुष्टि की, लेकिन इस नुस्खे के बारे में मैंने अपनी नानी से भी सुना था, अब आप भी इसे आजमाकर देख लें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख