शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ये घरेलू नुस्खे कंधे के दर्द से दिलाएंगे आराम

· · 3 मिनट

ये घरेलू नुस्खे कंधे के दर्द से दिलाएंगे आराम

आजकल कंधों का दर्द एक आम समस्या बनती जा रही है। लगातार देर तक बैठ कर काम करने से, भारी सामान उठाने से, झुक कर देर तक काम करने से, अधिक ऊंचे तकिए पर सोने से, कैल्शियम की कमी से कंधे में दर्द हो सकता है। या कोई पुरानी चोट भी इसका कारण हो सकती है। वैसे अगर दर्द लगातार रहता है तो चिकित्सक को दिखाना बेहतर रहता है लेकिन कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जिनसे इस दर्द से रात मिल सकती है।

  • दर्द के लिए सबसे पहला उपाय जो हम घर में करते हैं वो होता है मालिश करना। कंधे में दर्द होने पर आप सरसों के तेल को गुनगुना कर लें और हल्के हाथों से मालिश करें, आराम मिलेगा।
  • अगर आपके घर में बाथटब है तो उसे हल्के गर्म पानी से भर लें। अब इसमें दो कप सेंधा नमक डाल लें। इस बाथ टब में 20 से 25 मिनट के लि बैठ जाएं। अगर बाथ टब नहीं है तो बाल्टी में गुनगुना पानी लेकर उसमें नमक मिला लें और इसे धीरे – धीरे कंधे पर डालें। सेंधा नमक मैग्नीशियम सल्फेट से बना होता है जिससे कंधे के दर्द में आराम मिलता है।
  • दो चम्मच हल्दी पाउडर को एक चम्मच नारियल के तेल में मिलाकर इसका पेस्ट बनाएं। इस पेस्ट को कंधे की मांसपेशियों पर लगाकर रगड़ें और फिर सूखने दें। जब ये सूख जाए तो उस जगह को गर्म पानी से धो दें। हल्दी वाला दूध भी दर्द में राहत देता है।

  • एक गिलास गर्म पानी में एक चम्मच सेब का सिरका मिलाकर पी लें। सेब के सिरके में सूजनरोधी गुण होते हैं, इससे दर्द भी कम होता है।
  • धूम्रपान करने से शरीर में खूना का संचार ठीक तरह से नहीं हो पाता है जिससे शरीर के कई अंग दर्द होने लगते हैं। यदि आप समय पर धूम्रपान छोड़ दें तो आपको कंधे व कमर के दर्द से राहत मिल जाएगी।

ये भी पढ़ें- मौसम बदलने से आपको हो सकती है एलर्जी, ये घरेलू नुस्खे दिलाएंगे आराम

  • प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी भरें और उससे दस से पंद्रह मिनट तक दर्द होने वाली जगह पर उससे सिकाई करते रहें। आप दिन में दो या तीन बार गर्म पानी की बोतल से अपनी सिकाई कर सकते हो।
  • शरीर में किसी भी तरह के दर्द को दूर करने के लिए आप लैवेंडर के तेल की मालिश करें। इस तेल से मांसपेशियों को आराम मिलता है। और यह तेल किसी भी तरह की सूजन व दर्द को खत्म कर देता है। आप नहाने वाले पानी में लैवेंडर के तेल की कुछ बूंदों को मिला लें और इसमें आधे घंटे तक बैठ जाएं। इससे आपको कंधों के दर्द से आराम मिल जाएगा।

ये भी पढ़ें- बालों में है डैंड्रफ, ये 10 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

  • कई बार हमारे खान पान में कमी की वजह से होने वाली कमजोरी से भी कंधों का दर्द होता है। इसलिए आप अपने खाने में विटामिन ए, कैल्शियम और प्रोटीन वाली चीजों का प्रयोग करें।
  • जब भी आप कहीं पर बैठते हैं तो सीधा होकर बैठें। कभी भी झुक कर ना बैठें, ऐसा करने से कंधे का दर्द अधिक होता है। इसलिए कंधों और पीठ को सीधा करके ही सीट पर बैठें।
  • बर्फ भी कंधे के दर्द से आराम देती है। इसलिए आप आइस पैक को बना लें और इससे कंधो में होने वाले दर्द की जगह पर रखें। इसके लिए सबसे पहले आप किसी प्लास्टिक की थैली में बर्फ के टुकड़ों को डाल लें। अब इसे किसी पतले कपड़े से लपेट लें। इस बर्फ वाले थैले को 10-15 मिनट तक अपने कंधे पर रखें लेकिन ध्यान रहे कि आप बर्फ को भी सीधे ना लगाएं।

ये भी पढ़ें- दांतों के पीलेपन को दूर कर, साफ व मज़बूत बनाएंगे ये 5 घरेलू नुस्खे

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख