शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

आठवीं पास खेती का चाणक्य : देखिए इस किसान की सफलता की कहानी

· · 3 मिनट

आठवीं पास खेती का चाणक्य : देखिए इस किसान की सफलता की कहानी

गुलाम मोहम्मद ने 30 साल पहले अपनी खेती की शुरुआत 5 एकड़ ज़मीन से की थी, आज उनकी खेती 20 एकड़ से ज़्यादा है। उनके खेतों में उगाए गए केला, टमाटर, खरबूज, तरबूज की मांग हैदराबाद , बंगाल से लेकर काठमांडू तक है।

किसान गुलाम मोहम्मद भले ही आठवीं पास हैं , लेकिन उनकी जानकारी कृषि वैज्ञानिकों को भी हैरान कर देती है। खेती में तरह तरह के प्रयोग कर मोहम्मद गुलाम आज सैकड़ों किसानों के लिए उदाहरण हैं।

गुलाम मोहम्मद ने 30 साल पहले अपनी खेती की शुरुआत 5 एकड़ ज़मीन से की थी, आज उनकी खेती 20 एकड़ से ज़्यादा है। उनके खेतों में उगाए गए केला, टमाटर, खरबूज, तरबूज की मांग हैदराबाद , बंगाल से लेकर काठमांडू तक है।

बहराइच में जरवल गाँव में 30 साल पहले किसान गुलाम मोहम्मद गेहूं-धान जैसी पारंपरिक फसलों की खेती करते थें, लेकिन जब उन्हें जब ड्रिप सिंचाई तकनीक का पता चला, तो उन्होंने अनाज की खेती छोड़कर सब्जियों व फलों की खेती शुरू कर दी। आज गुलाम को सिर्फ बहराइच के किसान ही नहीं बल्कि उत्तर प्रदेश के कई ज़िलों के कृषि वैज्ञानिक भी जानते हैं।

ये भी पढ़ें- किसानों की मदद करेंगे ड्रोन, फसलों में रोग-कीट लगने से पहले मिलेगा अलर्ट, देखें वीडियो

लखनऊ जिले से करीब 70 किमी. दूर बहराइच के जरवल इलाके में ड्रिप तकनीक की मदद से केला , टमाटर, गन्ना, तरबूज और खरबूजे की खेती कर रहे हैं। इससे उन्हें फसल की अच्छी पैदावार, तो मिल ही रही है साथ ही सब्जियों व फलों के व्यापार में भी अच्छा मुनाफा हो रहा है।

आस पास के किसानों को सिखाते हैं, तकनीकी खेती करने का तरीका। गुलाम मोहम्मद के खेतों में आधुनिक तरह से उगाई गई फसलों को देख कर हम यह जान सकते हैं कि कैसे कम ज़मीन में भी ज़्यादा फसल उत्पादन किया जा सकता है। इसी खेत के सहारे गुलाम अहमद आज ना सिर्फ अपने परिवार के 11 सदस्यों का पेट पालते हैं बल्कि उनके पास वो सबकुछ है, जो एक आम किसान की चाहत होती है। उन्होंने अपनी मेहनत के दम पर आज अपने कच्चे घर को पक्का बनवाया ही है और अपने भाइयों के परिवारों का पूरा खर्च भी वो खुद उठाते हैं। इन्हीं पैसों से उन्होंने एक बड़ा मुर्गी फार्फ भी शुरू किया है।

ये भी पढ़ें- विशेष : बजट पर 5 राज्यों के किसान और जानकार क्या बोले ?

गुलाम मोहम्मद कृषि अधिकारियों और विज्ञानिकों की सलाह लेकर करते हैं खेती (बीच में) नई तकनीक को खेती में कैसे इस्तेमाल कर के अच्छा मुनाफा कमाया जा सकता है, यह तरीका गुलाम अपने क्षेत्र के किसानों को भी बता रहे हैं। बहराइच जिले के किसानों के लिए रोल मॉडल बन चुके गुलाम मोहम्मद को उनकी तकनीकी खेती और कम संसाधन होते हुए भी नायाब फसल उत्पादन के लिए उत्तर प्रदेश के राज्यपाल ने आदर्श किसान सम्मान भी दिया है।

किसान जागरूकता शिविर लगाकर देते हैं किसानों को प्रशिक्षण। ड्रिप इरीगेशन से कम ज़मीन पर कई फसलों की खेती कर रहे गुलाम अहमद के खेतों में देशभर के किसान और कृषि अधिकारी अक्सर आया करते हैं।

ड्रिप सिंचाई की मदद से बढ़ा टमाटर का उत्पादन। गुलाम मोहम्मद अपनी खेती के सुधार व मौसम की जानकारी लेने के लिए अब एंड्रोएड फोन का भी इस्तेमाल करते हैं।

ये भी पढ़ें- बजट हाईलाइट : कृषि क्षेत्र के लिए हुईं कई बड़ी घोषणाएं, किसानों के लिए खबर

गांव कनेक्शन

ये भी पढ़ें- सॉफ्टवेयर इंजीनियर की हाईटेक गोशाला: A-2 दूध की खूबियां इनसे जानिए

ये भी पढ़ें- वेस्ट डी कम्पोजर की 20 रुपए वाली शीशी से किसानों का कितना फायदा, पूरी जानकारी यहां पढ़िए

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख