शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

बालों में है डैंड्रफ, ये 10 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

· · 3 मिनट

बालों में है डैंड्रफ, ये 10 घरेलू नुस्खे दिलाएंगे छुटकारा

बालों में रूसी होना एक आम सी बात है। खासतौर पर सर्दी में तो ये समस्या और भी बढ़ जाती है। डैंड्रफ से बाल कमज़ोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। अगर डैंड्रफ ज़्यादा हो जाए तो सिर्फ सिर में ही नहीं आंखों में भी खुजली होने लगती है और पलकों के बाल टूटने लगते हैं। वैसे तो बाज़ार में कई ऐसे शैम्पू आते हैं जो रूसी को जड़ से मिटाने का दावा करते हैं लेकिन ऐसे कुछ घरेलू नुस्खे भी हैं जो केमिकल रहित हैं और आसानी से आपको इस समस्या से निजात दिला सकते हैं…

  • आंवले और तुलसी को बराबर मात्रा में रात में भिगो दें। सुबह इन्हें पीस लें और इसके लेप से आधे घंटे तक सिर पर मालिश करें, फिर इसे सूखने दें। जब लेप पूरी तरह सूख जाए तक गुनगुने पानी और शैंपू से सिर धो लें।
  • बालों को मज़बूत बनाने और रूसी को भगाने के लिए मेथी को बहुत लाभकारी माना जाता है। चार चम्मच मेथी दाने को रात भर के लिए पानी में भिगो दें। अगली सुबह इसको पीसकर लेप बना लें। इस लेप को सिर की त्वचा पर लगा लें और सूखने दें। 40 -50 मिनट बाद बालों को धो लें। इस काम को लगातार करते रहें। एक महीने में आराम मिलेगा।
  • दो चम्मच सिरके में इतना ही पानी मिला लें। या आप अपने बालों की लंबाई के हिसाब से कम या ज़्यादा भी कर सकते हैं। इस मिश्रण को रात में सोते समय अपने बालों में लगा लें और कोई कपड़ा बांधकर या हेड कैप लगाकर सो जाएं। सुबह बालों को शैंपू से धो लें।
RDESController-2068
RDESController-2068

Photo by Jigyasa Mishra


  • नींबू के रस में जैतून का तेल मिलाकर रात में सिर की मालिश कर लें। सुबह बालों को धुल लें। जैतून के तेल से बाल मज़बूत और रेशमी होते हैं व नींबू से रूसी दूर होती है।

ये भी पढ़ें- पेट की गैस से तुरंत आराम दिलाएंगे ये घरेलू नुस्खे

  • नीम पत्तियों को धोकर बारीक पीस लें। इसमें दो चम्मच जैतून का तेल मिलाएं। इस लेप को सिर में तब तक मलें जब तक कि आपका सिर खुश्क न हो जाएं। इसके बाद आधे घंटे के लिए इसे ऐसे ही छोड़ दें फिर गुनगुने पानी से बाल धो लें।
  • तीन से चार नीबुओं के छिलके उतारकर उन्हें चार से पांच कप पानी में 15 से 20 मिनट तक उबालें। जब यह पानी ठंडा हो जाए तो इससे अपने बालों को धुलें। ऐसा आप सप्ताह में कम से कम एक बार कर सकते हैं। यदि दो बार करें तो यह आपके बालों के लिए और भी अच्छा होगा।
  • दही बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसे अपने खाने में शामिल करें। यही नहीं, आप अपने बालों में दही लगा लें और उसे सूखने दें। जब ये पूरी तरह सूख जाए तो शैंपू से बाल धो लें। ऐसा हफ्ते में दो बार करें। फायदा मिलेगा।
  • एलोवेरा जेल को बालों में लगाएं और इसे 20 मिनट के लिए छोड़ दें। फिर बाल धो लें। जब बाल सूख जाएं तब बादाम, जैतून या नारियल के गुनगुने तेल की मालिश करें। इससे भी रूसी की समस्या में राहत मिलेगी।

ये भी पढ़ें- आज का नुस्खाः असमय बालों को झड़ने से रोके करेला

  • आधा सेब और आधे संतरे को पीसकर उसका लेप बना लें। इस लेप को नहाने से पहले अपने सिर की त्वचा और बालों में लगाएं। करीब आधे घंटे में बालों में लगाया गया यह लेप सूख जाएगा। इसके बाद इसे शैंपू से धुल लें आपको रूसी से राहत मिलेगी।
  • दो अंडे लेकर उन्हें एक कटोरी में अच्छे से फेंट लें। अब इस फेंटे गए अंडे को सिर पर धीरे-धीरे लगाएं। पूरी तरह सूखने पर अंडे के इस लेप को शैंपू से अच्छी तरह धो लें। ऐसा करने से आपके सिर में रूसी की समस्या कम होगी और बालों पर भी चमक आएगी।

ये भी पढ़ें- आज का हर्बल नुस्खा: रोकें असमय बालों का झड़ना

” rel=”noopener”>ये भी देखिए : ‘ क्या आप जानते है, आयुर्वेद से उन रोगों का भी इलाज़ है, जिनका एलोपैथी में नहीं ”

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख