शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आज का हर्बल नुस्खा: पेजा बनाएगा आपकी सेहत को दुरुस्त है

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: पेजा बनाएगा आपकी सेहत को दुरुस्त है

मध्य प्रदेश के पातालकोट में आदिवासी पेजा नामक एक पारंपरिक व्यंजन तैयार करते हैं जो चावल और कुटकी का आटा (30-30 ग्राम), छाछ (200 मिली)और थोड़ा नींबू रस और स्वादानुसार नमक को मिलाकर बनाया जाता है। इस सारे मिश्रण को किसी ऐसे स्थान पर मिट्टी के बर्तन में ढंक कर रख देते हैं जहाँ सूर्य की रौशनी ना आए। 3 दिन बाद इसे फेंटकर गाढ़ा पेजा तैयार हो जाता है। आदिवासी हर्बल जानकार इस आहार को कमजोरी, थकान और बुखार आने पर रोगियों को देते है। पेजा वास्तव में एक फरमेंटेड आहार है जो बड़ा ही स्वादिष्ट होता हैं। ये लोग इसे उल्टी, दस्त, पेट दर्द और पेट से संबंधित अन्य विकारों के लिए रोगी को देते हैं। जो लोग लगातार एंटीबायोटिक्स लेते हैं और इन दवाओं के नकारात्मक असर से परेशान हों तो पेजा सेहत के लिए बेहद कारगर साबित होता है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख