शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
मंडी भाव

भारी उत्पादन और कमजोर मांग से चीनी की कीमतों में गिरावट

· · 1 मिनट

भारी उत्पादन और कमजोर मांग से चीनी की कीमतों में गिरावट

नयी दिल्ली (भाषा)। अधिक उत्पादन के दबाव में चीनी मिलों की भारी आपूर्ति के कारण राष्ट्रीय राजधानी के थोक चीनी बाजार में चीनी कीमतों में 65 रुपए प्रति क्वन्टिल तक की गिरावट आई।

बाजार सूत्रों ने कहा कि इस वर्ष अधिक उत्पादन होने की उम्मीद की वजह से चीनी मिलो की निरंतर आपूर्ति के बाद पर्याप्त स्टॉक जमा होने से मुख्यत: चीनी कीमतों में गिरावट आई। उन्होंने कहा कि इसके अलावा थोक उपभोक्ताओं के कम उठाव के कारण भी कीमतें प्रभावित हुई। इस बीच भारतीय चीनी मिल संघ (इस्मा) के अनुसार चीनी सत्र 2017-18 के लिए चीनी उत्पादन अनुमान को संशोधित कर और चार प्रतिशत बढ़ाकर 2.61 करोड़ टन किया गया है।

ये भी पढ़ें- चीनी फीकी … ज्यादा उत्पादन का साइड इफेक्ट

चीनी तैयार एम.30 और एस.30 की कीमतें 60-60 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 3,330-3,560 रुपए और 3,320-3,550 रुपए प्रति कुंटल रह गयी। चीनी मिल डिलीवरी एम.30 और एस.30 की कीमतें 65-65 रुपए की हानि के साथ क्रमश: 3,150-3,320 रुपए और 3,140 – 3,310 रुपए प्रति कुंटल रह गयी। चीनी मिलगेट खंड में चीनी कन्निौनी की कीमत 65 रुपए की हानि के साथ 3,320 रुपए प्रति क्वन्टिल रह गई। चीनी बुढ़ाना, थानाभवन और चीनी सकोटी की कीमतें 60-60 रुपए की गिरावट के साथ्र क्रमश: 3,320 रुपए, 3,215 रुपए और 3,190 रुपए प्रति कुंटल रह गयी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    Mandi Update May 8: मंडियों में बदले फल-सब्जियों के दाम, अनाज और दालों में राहत, जानें नई कीमतें

    बिहार की मंडियों में अनाज और दालों के दाम स्थिर बने हुए हैं। फलों की कीमतों में थोड़ा बदलाव देखा गया है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. मंडी भाव

    आज क्या होगा चेरी का भाव? रियल-टाइम AI सिस्टम से मिलेगा सटीक अनुमान

    भारत में चेरी जैसे ज़ल्दी खराब होने वाले और महंगे फलों की कीमतें अब अंदाज़ों पर नहीं, बल्कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस पर तय…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. मंडी भाव

    चिंता मत कीजिये मसूर दाल पर ज़ीरो इंपोर्ट ड्यूटी 31 मार्च 2025 तक बढ़ा दी गई है

    देश में दाल की किल्लत कम करने और दाम को काबू में रखने के लिए केंद्र सरकार ने मसूर दाल पर फ्री…

    गाँव कनेक्शन · 3 मिनटलेख