शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

तीन तलाक के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली इशरत जहां BJP में हुई शामिल

· · 1 मिनट

तीन तलाक के खिलाफ याचिका दाखिल करने वाली इशरत जहां BJP में हुई शामिल

सुप्रीम कोर्ट में तीन तलाक के खिलाफ याचिका दर्ज करने वाली इशरत जहां ने BJP में शामिल हो गई हैं। तीन तलाक मामले में इशरत जहां पांच याचिकाकर्ताओं में से एक थीं। उनके पति ने दुबई से 2014 में फोन पर तीन बार ‘तलाक’ बोलकर उन्हें तलाक दे दिया था।

NDTV की ख़बर के अनुसार यह जानकारी बीजेपी की पश्चिम बंगाल इकाई के महासचिव सायंतन बसु ने दी। बसु ने बताया कि इशरत जहां कल हावड़ा स्थित हमारे कार्यालय में बीजेपी में शामिल हुईं। बसु ने कहा कि उन्हें सम्मानित करने के लिए राज्यस्तरीय कार्यक्रम का आयोजन होना बाकी है।

कौन है इशरत जहां

इशरत जहां उन पांच याचिकाकर्ताओं में से एक हैं जिन्होंने तीन तलाक मामले में सुप्रीम कोर्ट से गुहार लगाई थी। इशरत पश्चिम बंगाल के हावड़ा की रहने वाली हैं। उनके पति ने 2014 में दुबई से फोन करके उन्हें तीन बार तलाक बोल कर तलाक दे दिया था। इस मामले में सुप्रीम कोर्ट ने 22 अगस्त 2017 को तीन तलाक को असंवैधानिक करार दिया था। कोर्ट के इस आदेश के बाद भी इशरत के लिए जिंदगी आसान नहीं हुई थी। उनका कहना था कि सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद ससुराल वाले और पड़ोसी उनके चरित्र पर टिप्पणी करने लगे हैं।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख