शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

‘वन सिटी वन विलेज की योजना के साथ करना है काम’ : प्रो. सूर्यकांत

· · 2 मिनट

‘वन सिटी वन विलेज की योजना के साथ करना है काम’ : प्रो. सूर्यकांत

ईश्वरी शुक्ला

लखनऊ।किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी के श्वसन विभाग के अध्यक्ष प्रो. सूर्यकांत ने इंडियन मेडिकल एसोसिएशन लखनऊ के नये अध्यक्ष के रूप में चार्ज लिया। इंडियन मेडिकल एसोसिएशन भारत में चिकित्सकों का सबसे बड़ा संगठन है। इस तरह से अध्यक्ष का कार्यकाल तीन साल का होता है ।

डॉ. सूर्यकांत का जन्म इटावा के एक छोटे से गाँव में हुआ। इन्होंने अपनी शिक्षा इटावा से ही पूरी की। पहले ही प्रयास में किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी में एमबीबीएस में दाखिला पा लिया, जिसके बाद इन्होंने यहीं से एमडी की पढ़ाई की, जिसमें इन्हें गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया। आईएमए में अध्यक्ष के रूप में निर्वाचित होने से पहले भी डॉ. सूर्यकांत ने वहां पर कई और पदों पर जैसे वाईसप्रेसिडेंट और एडिटर के रूप में काम किया।

ये भी पढ़ें- स्तन कैंसर: डरने की नहीं समय पर इलाज की जरूरत

अपने एडिटर के रूप में कार्यकाल के दौरान इन्होंने लखनऊ मेडिकल जर्नल नाम से एक पत्रिका भी शुरू की। डॉ. सूर्यकांत का कहना है कि वो इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के नये अध्यक्ष के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान वन सिटी वन विलेज की योजना के साथ काम करेंगे, जिसका मतलब है की लखनऊ की इंडियन मेडिकल एसोसिएशन एक गाँव साथ लेकर काम करेगी और उस गाँव की सारी जरूरतों को मुहैया कराएगी जो सेहत के हिसाब से जरूरी हो, जिससे उस गाँव का विकास भी हो सके ये भारत में पहला ऐसा कदम होगा।

ये भी पढ़ें- बुजुर्गों के लिए इसलिए खतरनाक होती हैं सर्दियां

कई अवार्ड से हो चुके हैं सम्मानित

डॉ. सूर्यकांत को प्रतिष्ठित डॉक्टर लैचमैन्स कैंसर अवेयरनेस एंड रिसर्च अवार्ड से सम्मानित किया गया है। ये पुरस्कार कैंसर रोगों के बारे में उनके द्वारा किये गये कार्यों के लिए दिया गया। डॉ. सूर्यकांत इंडियन मेडिकल चेस्ट सोसाइटी के अध्यक्ष भी हैं , वो पहले इंडियन साइंस कांग्रेस एसोसिएशन के मेडिकल साइंस विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष और इंडियन चेस्ट सोसाइटी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

संबंधित खबरें- हार्ट अटैक : दिल न खुश होता है न दुखी, दिनचर्या बदलकर इस तरह करें बचाव

अस्पतालों की लाइनें डराती हैं, ‘सरकारी अस्पताल ले जाते तो पति मर ही जाते’

उत्तर प्रदेश : निजी अस्पतालों के खर्चों और लापरवाही पर स्वास्थ्य विभाग का अंकुश नहीं

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख