शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

ठंडी में पीजिये हल्दी वाला दूध, रहिये संक्रमण से दूर

· · 2 मिनट

ठंडी में पीजिये हल्दी वाला दूध, रहिये संक्रमण से दूर

स्वास्थ्य के लिए हल्दी का दूध बेहद ही फायदेमंद होता है, खासकर कि ठंड के मौसम में ये आपके सुरक्षा कवच के रूप में काम करता है। हल्दी अपने एंटीसेप्टिक और एंटीबायोटिक गुणों के लिए जानी जाती है, और दूध, कैल्शि‍यम का स्त्रोत होने के साथ ही शरीर और दिमाग के लिए अमृत के समान हैं। लेकिन जब इन दोनों के गुणों को मिला दिया जाए, तो यह मेल आपके लिए और भी बेहतर साबित होता है।पढ़िए इसके फायदे-

ये भी पढ़ें-सेब, टमाटर खाने से फेफड़े हो सकते हैं स्वस्थ

चोट लगने पर दिलाए आराम

हल्दी वाला दूध अपने एंटी बैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुणों के कारण बैक्टीरिया को पनपने नहीं देता, इसलिए यदि किसी कारण से शरीर के बाहरी या अंदरूनी हिस्से में चोट लग जाए, तो हल्दी वाला दूध उसे जल्द से जल्द ठीक करके आपको आराम दिलाने में बेहद ही फायदेमंद साबित होता है।

शारीरिक दर्द में दे राहत

हाथ-पैर व शरीर के अन्य भागों में दर्द की शिकायत होने पर रात को सोने से पहले हल्दी वाले दूध का सेवन करें। इससे आपको जल्द ही आराम मिलता है।

सर्दी होने पर कीजिये इसका सेवन

सर्दी, जुकाम या कफ होने पर हल्दी वाले दूध का सेवन अत्यधिक लाभकारी साबित होता है।यह सर्दी, जुकाम तो ठीक करता ही है, साथ ही यह फेफड़ों में जमा हुआ कफ भी निकालने में सहायक है। सर्दी के मौसम में इसका सेवन आपको स्वस्थ बनाए रखने में मदद करता है।इतना ही नहीं वायरल संक्रमण में हल्दी वाला दूध का सेवन सबसे बेहतर उपाय है, यह आपको हर तरह के संक्रमण से बचाने में मददगार है।

हड्डियां भी बनती हैं मजबूत

दूध में कैल्श‍ियम होने के कारण यह हड्डियों को मजबूत बनाता है और हल्दी के गुणों के कारण रोगप्रतिरोधक क्षमता में वृद्धि होती है।इससे हड्डी संबंधि‍त अन्य समस्याओं से छुटकारा मिलता है और औस्टियोपोरोसिस में कमी आती है। इसके साथ ही यह आपकी आंतो को स्वस्थ रखकर पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करता है। पेट के अल्सर, डायरिया, अपच, कोलाइटिस एवं बवासीर जैसी समस्याओं में भी हल्दी वाला दूध फायदेमंद है।

ये भी पढ़ें-औषधीय गुणों से भरपूर चाय की चुस्कियां

ब्लड शुगर कंट्रोल में रखता है

खून में शर्करा की मात्रा अधिक हो जाने पर हल्दी वाले दूध का सेवन ब्लड शुगर को कम करने में मदद करता है,लेकिन अत्यधि‍क सेवन शुगर को अत्यधि‍क कम कर सकता है, इस बात का ध्यान रखें।

सांस की तकलीफ से आराम दिलाता है

हल्दी वाले दूध में मौजूद एंटी माइक्रो बैक्टीरियल गुण, दमा, ब्रोंकाइटिस, साइनस, फेफड़ों में जकड़न व कफ से राहत देने में सहायता करते हैं। गर्म दूध के सेवन से शरीर में गर्मी का संचार होता है जिससे सांस की तकलीफ में आराम मिलता है।

जोड़ों के लिए असरकारी

हल्दी वाले दूध का प्रतिदिन सेवन, गठिया, जकड़न को दूर करता है, साथ ही जोड़ों मांसपेशियों को लचीला बनाता है।अगर इसका रोजाना इस्तेमाल किया जाए तो यह इन बिमारियों को जड़ से मिटा सकता है।

ये भी पढ़ें-सिर्फ स्वाद और सुगंध के लिए ही नहीं है करी पत्ते, जानिये इसके 7 बड़े फायदे


और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख