शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

अगर आपको है रोजगार की तलाश तो सरकार दे रही है मौका

· · 2 मिनट

अगर आपको है रोजगार की तलाश तो सरकार दे रही है मौका

अगर आपको नौकरी की तलाश है तो आप इधर-उधर भटकते हैं। इतना ही नहीं बहुत सी प्राइवेट वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन भी कराते हैं। कुछ वेबसाइट तो पैसे भी चार्ज करती हैं। बावजूद इसके नौकरी नहीं मिल पाती है। लेकिन अब केंद्र सरकार ने एक ऐसा पोर्टल बनाया है, जहां आप रजिस्‍ट्रेशन कराने के बाद अच्‍छी नौकरी हासिल कर सकते हैं।

इसकी एक बड़ी वजह यह भी है कि इस पोर्टल पर इम्‍प्‍लॉयर भी रजिस्‍टर्ड हैं और अपनी रिक्‍वायरमेंट इस पोर्टल पर अपलोड करते रहते हैं। जिसे देख कर आप अपनी पसंद की नौकरी के लिए अप्‍लाई कर सकते हैं। इस पोर्टल का नाम नेशनल करियर सर्विस (NSC) रखा गया है। हम आपको बताते हैं कि इस पोर्टल से आप कैसे जुड़ सकते हैं और इसमें रजिस्‍ट्रेशन कराने से आपको क्‍या फायदा होगा…

ये भी पढ़ें- आर्मी पब्लिक स्कूल में 1000 पद हैं खाली, इस तरह करें अप्लाई

क्‍या है NSC

मिनिस्‍ट्री ऑफ लेबर एंड इम्‍प्‍लॉयमेंट द्वारा तैयार किया गया यह नेशनल जॉब पोर्टल एक ऐसा प्‍लेटफॉर्म है, जहां नौकरी चाहने वाले और नौकरी देने वाले दोनों ही अपनी रिक्‍वायरमेंट अपलोड करते हैं। इस पोर्टल पर गर्वनमेंट और प्राइवेट दोनों तरह की वैकेंसी का पता चलता है। इसके अलावा स्किल प्रोवाइडर, काउंसलर, पैलेसमेंट एजेंसी और गर्वनमेंट डिपार्टमेंट भी अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

क्‍या है अनिवार्यता

इस पोर्टल पर हर व्‍यक्ति अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकता है। बस उसकी उम्र 14 साल से अधिक होनी चाहिए। रजिस्‍ट्रेशन कराने वाले व्‍यक्ति का पढ़ा लिखा होने की अनिवार्यता नहीं है। अनपढ़ भी यहां अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

आईडी है जरूरी

इस पोर्टल पर रजिस्‍ट्रेशन कराने के लिए आपके पास यूनिक आईडी होना जरूरी है। इनमें आधार नंबर, पेन नंबर, ड्राइविंग लाइसेंस, वोटर कार्ड आदि शामिल हैं। इनमें से कोई भी आईडी होने पर आप रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में 20 से 25 दिसंबर तक ले सकते हैं जैविक खेती की ट्रेनिंग

कैसे कराएं रजिस्‍ट्रेशन

आप www.ncs.gov.in पोर्टल पर अपना रजिस्‍ट्रेशन करा सकते हैं।

साइन अप पर क्लिक करके आपको अपनी डिटेल फीड करनी होगी।

इसके बाद आपके फोन नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड (ओटीपी) आएगा, जिसे फीड करते ही आपका रजिस्‍ट्रेशन हो जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख