शुक्रवार, 27 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
राजनीति

योगेंद्र यादव ने ‘आप’ पर कर अधिकारियों को झांसा देने का लगाया आरोप

· · 1 मिनट

नई दिल्ली (भाषा)। स्वराज इंडिया के संस्थापक योगेंद्र यादव ने आम आदमी पार्टी को दिये गये आयकर नोटिस को लेकर आज उस पर निशाना साधा और आरोप लगाया कि अरविंद केजरीवाल की अगुवाई वाली पार्टी ने दोहरे खाते रखे, जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा देते रहे।

हालांकि यादव ने माना कि यह नोटिस आम आदमी पार्टी के खिलाफ राजनीतिक प्रतिशोध को भी दर्शाता है। यादव ने ट्वीट किया, ”जाहिर है कि यह बदले की भावना से किया गया है। लेकिन एक पार्टी जिसने पूरी राजनीतिक व्यवस्था पर सवाल उठाया हो उसे बेहतर पता होना चाहिए। आयकर का नोटिस ठोस आधार पर है। आप ने दोहरे खाते रखे, जनता से जानकारी छिपाई और कर अधिकारियों को झांसा दिया। आर्थिक शुचिता और पारदर्शिता पर आप का आडंबर सामने आ गया।”

ये भी पढ़ें – देश की जनता को गुमराह कर रहे केजरीवाल : योगेंद्र यादव

आयकर विभाग ने आप पर दिल्ली के एक शख्स से दो करोड़ रुपये की हवाला राशि लेने का आरोप लगाया है और 2015-16 के लिए राजनीतिक दल के नाते उसे मिली हुई कर छूट को समाप्त कर दिया। आयकर विभाग के नोटिस पर केजरीवाल ने इसे बदले की राजनीति की पराकाष्ठा कहा था। यादव और उनके साथ आप के नेता रहे प्रशांत भूषण ने अप्रैल 2015 में पार्टी छोड़ने से पहले उसके चंदे पर सवाल उठाये थे।

ये भी पढ़ें – सरकार का ‘ग्राम उदय से भारत उदय कार्यक्रम’ एक छलावा है: योगेंद्र यादव

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज किसानों के समर्थन में उतरे रोहित पवार, प्याज और भाकरी खाकर जताया विरोध, बोले- सरकार 25 रुपये किलो पर करे खरीद

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतें गिरने से किसान परेशान हैं। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार गुट) के विधायक रोहित पवार ने नासिक…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    प्याज की गिरती कीमतों पर सरकार के खिलाफ सड़क पर उतरी शिवसेना (UBT), समृद्धि एक्सप्रेसवे किया जाम, रखी ये मांगें

    महाराष्ट्र में प्याज की कीमतों में भारी गिरावट से किसान परेशान हैं। छत्रपति संभाजीनगर में शिवसेना (यूबीटी) ने समृद्धि एक्सप्रेसवे पर चक्का…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    महाराष्ट्र में प्याज संकट गहराया, जयंत पाटिल ने सरकार से की ₹2000 प्रति क्विंटल की गारंटी और ₹1500 सब्सिडी देने की मांग

    महाराष्ट्र के प्याज किसानों पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। गिरते दामों से परेशान किसानों के लिए राकांपा नेता जयंत पाटिल…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख