शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

पेटीएम से खरीददारी करने के लिये आईसीआईसीआई देगा 20 हजार तक का लोन

· · 1 मिनट

पेटीएम से खरीददारी करने के लिये आईसीआईसीआई देगा 20 हजार तक का लोन

लखनऊ। निजी क्षेत्र के सबसे बड़े आईसीआईसीआई बैंक ने अपने उपभोक्ताओं को पेटीएम के जरिये खरीदारी के लिए 20 हजार रुपए तक का त्वरित ऋण देने की घोषणा की है। बैंक ने कहा कि यह ऋण पहले 45 दिन के लिए ब्याजमुक्त रहेगा। इसके बाद उपभोक्ताओं को 50 रुपये का जुर्माना तथा तीन प्रतिशत की दर से ऋण का भुगतान करना होगा।

ये भी पढ़ें- पेटीएम लेकर आ रहा है रुपे डेबिट कार्ड, ग्राहकों को मिलेगा दो लाख रुपये का इन्श्योरेंस कवर

उपभोक्ता बकाया राशि का भुगतान करने के बाद इस सुविधा को पुन: लाभ उठा सकेंगे। बैंक के कार्यकारी निदेशक अनूप बागची ने कहा, ‘इस सुविधा का बार बार लाभ उठाने पर कोई रोक नहीं है। रोक सिर्फ बकाया राशि होने पर है।’ उन्होंने आगे बताया कि इसके लिए पेटीएम के साथ कोई वाणिज्यिक प्रबंध नहीं किया गया है। बकाया चुकता नहीं किए जाने की स्थिति में बैंक ही कार्रवाई करेगा न कि पेटीएम।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख