शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर है मशरुम

· · 1 मिनट

स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में कारगर है मशरुम

वाशिंगटन (भाषा)। मशरुम में ऐसे एंटीऑक्सिडेंट की मात्रा बहुत ज्यादा हो सकती है जो बुढ़ापा आने की रफ्तार को कम करने के साथ ही स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करते हैं। यह दावा एक अध्ययन में किया गया है।

अनुसंधानकर्ताओं ने पाया कि मशरुम में बड़ी मात्रा में एर्गोथिओनिन और ग्लूटोथियोन मौजूद होता है और दोनों ही बेहद जरुरी एंटीऑक्सिडेंट होते हैं। इनकी संख्या मशरुम की प्रत्येक प्रजाति में अलग-अलग होती है।

ये भी पढ़ें – मशरुम गर्ल ने उत्तराखंड में ऐसे खड़ी की करोड़ों रुपए की कंपनी, हजारों महिलाओं को दिया रोजगार

अमेरिकी की पेनसिल्वानिया स्टेट यूनिवर्सिटी के प्राध्यापक रॉबर्ट बीलमैन ने बताया कि मशरुम इन दोनो एंटीऑक्सिडेंट का सबसे बेहतर स्रोत है और मशरुम के कुछ प्रकारों में दोनों ही एक-साथ मौजूद होते हैं। उन्होंने बताया कि जब ऊर्जा बनाने के लिए शरीर भोजन का इस्तेमाल करता है तब इसके कारण ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस भी बनता है। शरीर में एंटीऑक्सिडेंट की फिर से पूर्ति कर इस ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस से बचा जा सकता है। यह अध्ययन जर्नल फूड केमिस्टरी में प्रकाशित हुआ है।

ये भी पढ़ें – अवसाद के इलाज में कारगर जादुई मशरुम

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख