शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

बाराबंकी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने घेरा गन्ना संस्थान

· · 1 मिनट

बाराबंकी में भी आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने घेरा गन्ना संस्थान

सतीश कश्यप/स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। जिले में गन्ना संस्थान में सरकार के खिलाफ सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए सरकार की अनदेखी पर आवाज़ उठाई।

यूपी पुलिस द्वारा लखनऊ में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर किए गए लाठी चार्ज का मामला गर्मा गया। इसके चलते उत्तर प्रदेश महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ के बैनर तले सैकड़ों आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने कार्य बहिष्कार करते हुए योगी सरकार के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को जल्द से जल्द पूरी करवाने की मांग की है।

उत्तर प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ की जिलाध्यक्ष,बाराबंकी मनीषा कनौजिया ने बताया, ”योगी सरकार हम महिलाओं की पीड़ा नहीं समझ पा रही है। अगर सरकार हमारी बात नहीं मानती है तो यह प्रदर्शन जारी रहेगा।” बाराबंकी जिले में आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों ने वजन दिवस का कार्य बहिष्कार करते हुए आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों भी राजकीय कर्मचारियों के बराबर वेतनमान दिए जाने की मांग की है। कार्यकर्त्रियों ने सरकार पर यह आरोप लगाया है कि सरकार के निर्देश पर पुलिस ने महिलाओं के साथ बर्बरता दिखाई।

ये भी पढ़ें- लखनऊ में धरना दे रही आंगनबाड़ी कार्यकर्त्रियों पर पुलिस ने किया लाठी चार्ज

”हमारे ऊपर के पदाधिकारियों के दिशा निर्देश के अनुसार ही 22 तारीख से काम बंद-कलम बंद हड़ताल चालू हो गयी है। सरकार ने वादा किया था लेकिन समय बीतने के बाद भी,जब वादा पूरा नहीं किया तो महिला आंगनबाड़ी कर्मचारी सड़कों पर उतरने के लिए मजबूर हुए हैं।” मनीषा कनौजिया ने आगे बताया।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख