गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

योगी सरकार ला रही छह पशुओं की योजना, छोटे किसानों को होगा फायदा

· · 2 मिनट

योगी सरकार ला रही छह पशुओं की योजना, छोटे किसानों को होगा फायदा

गाँव कनेक्शन

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

लखनऊ। दुग्ध उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए जहां पिछली सरकार ने कामधेनु, मिनी और माइक्रो डेयरी योजना शुरू की थी। वहीं अब योगी सरकार जल्द ही छह पशुओं की योजना ला रही है। इस योजना का लाभ छोटे से छोटे वर्ग के किसान भी उठा सकेंगे।

यह भी पढ़ें- प्रदेश में ठप पड़ा खुरपका-मुंहपका टीकाकरण अभियान

“पहले जो योजनाएं थी उसका लाभ छोटे पशुपालक नहीं उठा पा रहे थे। इस योजना का लाभ छोटे पशुपालक आसानी से उठा सकेंगे। यह पूरी योजना एक पशुपालक के लिए साढ़े चार लाख रुपए की है, जिसमें पशुपालक को 90 हजार रुपए की मार्जिन मनी देना होगा और तीन लाख 60 हज़ार का बैंक से लोन मिलेगा। इस लोन से पशुपालक छह पशुओं को खरीदेगा।“ ऐसा बताते हैं, पशुपालन विभाग के उपनिदेशक डॉ. जीसी पांडेय।

वर्ष 2015-16 में उत्तर प्रदेश देश में दूध उत्पादन के क्षेत्र में सबसे आगे रहा है। वहीं, वर्ष 2015-16 के दौरान भारत में 155.48 मिलियन टन वार्षिक दूध का उत्पादन हुआ, जो विश्व के उत्पादन का 19 प्रतिशत है। इस योजना का उद्देश्य उत्तर प्रदेश को दुग्ध उत्पादन के क्षेत्र में और आगे लाना है। साथ ही वर्ष 2022 तक मौजूदा प्रति व्यक्ति दूध की उपलब्धता 337 ग्राम को बढ़ाकर 500 ग्राम करनी है।

यह भी पढ़ें- यूपी: दस साल पहले हाई कोर्ट द्वारा दिये गए आदेश के बावजूद शहरों में चल रहीं अवैध डेयरियां

योजना के बारे में डॉ. पांडेय ने आगे बताया, “पूरे प्रदेश में इस योजना में 17 हज़ार डेयरी खोलने का लक्ष्य रखा गया है। इसमें पशुपालक को बाहर से पशु नहीं खरीदना है। प्रदेश में ही अब अच्छी नस्ल के पशु उपलब्ध है। इस योजना में पशुपालक गाय-भैंस पाल सकते हैं।” 19 वीं पशुगणना के अनुसार प्रदेश में अभी 1 करोड़ 8 लाख दुधारु पशु हैं।

यह भी पढ़ें- मछली पालन के लिए मिलता है 75 फीसदी तक अनुदान, ऐसे उठाएं डास्प योजना का फायदा

“इस योजना की पूरी फाइल बनाकर प्रशासन को भेजी गई थी, लेकिन अभी कुछ बदलाव किए गए हैं। सरकार चाहती है कि मार्जिन मनी हटा दी जाए, लेकिन बिना मार्जिन मनी के बैंक लोन देने में दिक्कत होगी। अक्टूबर के तक इस योजना का लाभ पशुपालक उठा सकेंगे।” डॉ. पांडेय ने बताया।

यह भी पढ़ें- भैंसा भी बना सकता है आपको लखपति, जानिए कैसे ?

छह-छह महीने पर मिलेगा अनुदान

साढ़े चार लाख की इस योजना के तहत पशुपालक को तीन लाख 60 हजार रुपए का लोन बैंक से मिलेगा,जिससे वह छह पशुओं को खरीद सकेंगे। एक लाख 20 अनुदान के रूप में दिया जाएगा, जिससे ब्याज से कोई मतलब नहीं है। हर छह-छह महीने पर पशुपालक को अनुदान मिलता रहेगा।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख