शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

इन आसान तरीकों से भीम ऐप के माध्यम से करें पैसे ट्रांसफर

· · 2 मिनट

इन आसान तरीकों से भीम ऐप के माध्यम से करें पैसे ट्रांसफर

लखनऊ। केंद्र सरकार ने 30 दिसंबर 2016 को भीम(भारत इंटरफेस फॅार मनी) ऐप लांच किया था। ये ऐप का नाम डॉक्टर भीमराव अंबेडकर के नाम पर रखा गया था। इस ऐप को लांच करने का उद्देश्य डिजिटल पेमेंट को बढ़ावा देने का था। इस ऐप की खास बात ये है कि इसको चलाने के लिए आपको इंटरनेट की जरूरत भी नहीं होगी। इस ऐप के माध्यम से आप किसी भी बैंक में आसानी से पैसे ट्रांसफर कर सकते है।

ऐसे करें इस ऐप का उपयोग

सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर में जाकर भीम ऐप डाउनलोड करें

अब अपने बैंक अकाउंट को भीम ऐप में रजिस्टर करें।

रजिस्टर करने के लिए UPI (यूनाइटेड पेमेंट इंटरफेज) पिन सेट अप करें।

उपयोगकर्ता का मोबाइल नंबर ही उसके पेमेंट का ऐड्रेस होगा।

एक बार रजिस्ट्रेशन पूरा होने के बाद आप भीम ऐप के माध्यम से अपना ट्रांजेक्शन शुरू कर सकते है।

यह भी पढ़ें- एक महीने में 5 बार से ज्यादा एटीएम के इस्तेमाल पर ये बैंक वसूलेगा चार्ज

ये है भीम ऐप से पेमेंट ट्रांसफर करने के तरीके

  • रिक्वेस्ट या सेंड मनी वाया पेमेंट ऐड्रेस
  • आधार नंबर के माध्यम से पैसा भेजना
  • एमएमआईडी के माध्यम से पैसे भेजना
  • आईएफएससी कोड और अकाउंट नंबर के माध्यम से पैसे भेजना

अकाउंट में पैसे ट्रांसफर करने का ये है तरीका

  • सबसे पहले सेंड मनी पर क्लिक करे
  • जिसको पैसा ट्रांसफर करना चाहते है उसका मोबाइल नंबर, आधार नंबर या पेमेंट ऐड्रेस ऐड करें।
  • जितने रूपये ट्रांसफर करने है उतना धनराशि डालें।
  • UPI पिन इंटर करें जो आपने ऐप ऐक्टिवेट करते समय बनाया है।
  • जैसे ही आप अकाउंट ऐड करेंगे तो वहां पर लिंक अकाउंट नंबर डिस्प्ले होगा। इसे सेलेक्ट कर ले।
  • सेंड मनी पर क्लिक करके मनी ट्रांसफर कर सकते है।

भीम ऐप से मनी रिक्वेस्ट कैसे करें

  • रिक्वेस्ट मनी सिलेक्ट करें।
  • रिसीवर का मोबाइल नंबर, पेमेंट नंबर या आधार नंबर दर्ज करें।
  • जितना पैसा रिसीव करना चाहते है उतनी राशि दर्ज करें।
  • अब क्लिक करें।

यह भी पढ़ें- ये डिवाइस बताएगी आपके बच्चे की रियल टाइम लोकेशन

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख