शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

लगातार कंप्यूटर पर काम करने से क्यों होता है सिर में दर्द, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

· · 2 मिनट

लगातार कंप्यूटर पर काम करने से क्यों होता है सिर में दर्द, बचने के लिए अपनाएं ये उपाय

लखनऊ। आजकल हर विभाग में सारा काम कंप्यूटर पर होने लगा है। कंप्यूटर के सामने बैठकर काम करने वालों के सिर व आंखों में दर्द की दिक्कत रहती है। कंप्यूटर स्क्रीन पर देखते रहने से सिरदर्द क्यों होता है व इससे बचने के लिए क्या उपाय हैं।

इसके बारे में हमें बता रहे हैं, लखनऊ के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ आलोक माहेश्वरी-

कंप्यूटर पर नेट सर्फिंग, ईमेल करने, सोशल मीडिया के इस्तेमाल के लिए और वीडियो गेम्स खेलने के लिए इनका इस्तेमाल किया जाता है। लगातार इनके सामने आंखे गड़ाकर बैठे रहने से तमाम तरह की परेशानियां हो सकती हैं। हम जब कंप्यूटर पर काम करते हैं तो हमारा दिमाग स्क्रीन के दृश्यों को देखने के लिए आंखों के मसल्स को एडजस्ट करता है, जिससे कभी-कभी सिर में दर्द होने लगता है।

जो लोग कुर्सी पर बैठकर कंप्यूटर पर काम करते हैं उनके बैठने की दशा भी सिरदर्द का कारण हो सकती है। अगर आपके बैठने का तरीका ठीक नहीं है तो इससे आपकी गर्दन के पीछे दर्द शुरू हो सकता है। गर्दन का यही दर्द बाद में सिर दर्द का भी कारण बनता है। कम्प्यूटर से निकलने वाली विद्युत-चुंबकीय तरंगें भी सरदर्द का प्रमुख कारण होती हैं।

ये भी पढ़ें:नेल बाइटिंग करने के पीछे तनाव हो सकता है कारण

बचाव के लिए क्या करें

थोड़ी-बहुत सावधानियां बरतने से ये परेशानियां दूर हो सकती है। कंप्यूटर स्क्रीन की ब्राइटनेस को इस तरह एडजस्ट कीजिए कि वह आपकी आंखों में चुभे न। टेक्स्ट की साइज बढ़ा देने से आपकी आंखों को उन्हें पढ़ने में ज्यादा मेहनत नहीं करनी पड़ेगी। इससे भी सिरदर्द की परेशानियां कम हो सकती है । कंप्यूटर की स्क्रीन को लगातार देखने से थोड़ा परहेज करना चाहिए। इसके लिए 20-20-20 फॉर्मूला बेहतर हो सकता है। इस फॉर्मूले के मुताबिक कंप्यूटर पर काम करते हुए हर 20 मिनट पर 20 सेकंड के लिए किसी भी दिशा में 20 फीट की दूरी तक देखिए। मतलब कि हर 20 मिनट बाद कंप्यूटर स्क्रीन से आंखें हटाकर कहीं और देखिए।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख