शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

प्रेग्नेंसी में बढ़ा ब्लडप्रेेशर तो हो सकती हैं ये मुश्किलें

· · 1 मिनट

प्रेग्नेंसी में बढ़ा ब्लडप्रेेशर तो हो सकती हैं ये मुश्किलें

टोरंटो (आईएएनएस)। हाल ही में सामने आए एक अध्ययन में कहा गया है कि जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की शिकायत रहती है, उन्हें भविष्य में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियां और अवसाद का शिकार होने का खतरा रहता है। अध्ययन में सामने आया है कि जिन महिलाओं को गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की शिकायत होती है, उनमें सामान्य महिलाओं के मुकाबले दिल की गंभीर बीमारियां होने का खतरा दोगुना तक बढ़ जाता है।

यह भी पढ़ें : बीपी की समस्या से कम उम्र में आ रही है किडनी प्रतिरोपण तक की नौबत

ऐसी महिलाओं में गर्भावस्था के बाद अवसाद का शिकार होने का खतरा पांच गुना तक बढ़ जाता है। मैकगिल यूनिर्वसिटी की डॉक्टरल कैंडिडेट सोनिया ग्रांडी ने बताया कि यह अध्ययन बताता है कि गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की शिकायत वाली महिलाओं की लंबे तमय तक निगरानी करने की जरूरत है, ताकि उन्हें दिल की बीमारी के खतरों से समय रहते बचाया जा सके।”

यह भी पढ़ें : 2015 में भारत में हर मिनट पांच साल से कम उम्र के दो बच्चे की हुई मौत

शोध-पत्रिका ‘पेडियाट्रिक एंड पेरिनैटल एपिडीमियोलॉजी’ के ताजा अंक में यह अध्ययन प्रकाशित हुआ है। गर्भावस्था के दौरान उच्च रक्तचाप की शिकायत के कारण प्रीक्लैंपसिया जैसी गंभीर स्थिति का भी सामना करना पड़ सकता है, जो मां और बच्चे दोनों के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। यह अध्ययन पहली बार गर्भ धारण करने वाली 1,46,748 महिलाओं पर किया गया।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख