शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
बात पते की

ऐसे बचाएं मुर्गे-मुर्गियों को संक्रामक जीवाणुओं से

· · 1 मिनट

ऐसे बचाएं मुर्गे-मुर्गियों को संक्रामक जीवाणुओं से

किसी भी मुर्गी समूह को संक्रामक जीवाणुओं से पूरी तरह तो नहीं बचा सकते हैं लेकिन कुछ सावधानी बरत कर किसी भी महामारी के प्रकोप को निश्चित रुप से टाला जा सकता है। इसके लिए कुछ बातों का ध्यान रखें।

जैसे —

  1. मुर्गी आवास को सूखा रखें और अधिक नमी वाली जमीन पर मुर्गी पालन न करें।
  2. अलग-अलग उम्र के पक्षियों को अलग-अलग रखना चाहिए।
  3. समय-समय पर ब्रूडर और मुर्गी घर की सफाई करते रहना चाहिए। यह काम हर नए समूह के लिए दोहरना चाहिए।
  4. मेले आदि जगहों के लिए बाहर भेजे गये पक्षियों को पुन: समूह में नहीं मिलाना चाहिए। ऐसे पक्षियों को अलग रखना चाहिए।
  5. बाहर से आए व्यक्तियों को मुर्गी फार्म में नहीं जाने देना चाहिए।
  6. बीमार पक्षियों को तुरंत अलग कर देना चाहिए और मरी हुई मुर्गियों को गाड़ या जला देना चाहिए।

चूजों की उम्र के अनुसार रोग निरोधक टीके लगवाना चाहिए। टीका लगाते समय सावधानी जरुर बरतनी चाहिए।

  1. समय बचाने के लिए टीका लगाते समय दो तरह के टीकों को मिलाना नहीं चाहिए।
  2. गर्मी के महीनों में डाक द्वारा टीके कभी न मंगवाएं।
  3. टीके को उचित तापमान पर लाने के लिए डीप फ्रिज या रेफ्रिजरेटर में रखें।
  4. जब पक्षी किसी रोग से पीड़ित हो तो टीका न लगवाए।
  5. एक समूह के पक्षी को एक साथ ही टीका लगवाएं।

स्रोत – पशुपालन विभाग, उत्तर प्रदेश

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    इस तरह की खेती पर मिल सकती है ₹1 करोड़ तक की सब्सिडी, जानें कौन उठा सकता है लाभ और कैसे करें आवेदन

    खेती में बढ़ते जोखिम और लागत से बचने के लिए पॉलीहाउस एक बेहतर विकल्प है। इसमें किसान नियंत्रित वातावरण में महंगी फसलें…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    बेटी की शादी, बच्चों की पढ़ाई या बुढ़ापे की चिंता? जानिए ₹50 लाख का फंड कैसे बनाएं

    बढ़ती महंगाई के दौर में 50 लाख रुपये का फंड तैयार करना कई परिवारों का बड़ा वित्तीय लक्ष्य है। बच्चों की पढ़ाई,…

    Umang Shukla · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    फसल बिकते ही बेटी के नाम जमा करें पैसा, 21 साल बाद मिल सकते हैं ₹72 लाख; समझें SSY योजना का गणित

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए केंद्र सरकार की एक विशेष बचत योजना है। इसमें माता-पिता या अभिभावक बेटी के नाम निवेश…

    Preeti Nahar · 4 मिनटलेख