शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

हर वक्त दिमाग में रहती है शॉपिंग तो हो सकती है ये बीमारी

· · 1 मिनट

हर वक्त दिमाग में रहती है शॉपिंग तो हो सकती है ये बीमारी

लखनऊ। शॉपिंग करना हम में से कई लोगों का शौक होता है खासकर महिलाओं का। कुछ लोग तो शापिंग के इस कदर दिवाने होते हैं कि चाहे उस चीज की जरुरत हो या न हो लेकिन खरीदने के लिए परेशान रहते हैं लेकिन चाहकर भी वो अपनी ये आदत नहीं बदल पाते। अगर आपमें भी कुछ इस तरह के लक्षण दिखते हैं तो जान लीजिए कि ये भी एक तरह का मानसिक विकार है जिसे कंपलसिव बाईंग डिसऑर्डर कहा जाता है।

इस डिसऑर्डर में हुए शोधों के अनुसार जिस व्यक्ति को शॉपिंग एडिक्शन होता है वह एंग्जायटी, लो सेल्फ-एस्टीम, इटिंग डिसऑर्डर, पेरफ़ेक्शनिज़्म, इम्पुल्सिवेनेस्स, मूड स्विंग्स जैसी कई मानसिक समस्याओ से भी परेशान होता है।

इस डिसऑर्डर के तहत इंसान अपने आप को शॉपिंग करने से नहीं रोक पाता भले उसे उन सामानों की कोई खास जरूरत न हो। इस अवस्था में पीड़ित व्यक्ति को खरीददारी करने की बहुत ज्यादा इच्छा होती है इससे पीड़ित को न सिर्फ मानसिक संघर्ष का सामना पड़ता है बल्कि,आर्थिक, सामाजिक, पारिवारिक और शादीशुदा रिश्ते में भी असर देखने को मिलता है।

ये भी पढ़ें:अब घर बैठे ऑनलाइन मंगवाइए कश्मीरी केसर, जम्मू-कश्मीर सरकार लेगी क्वालिटी की गारंटी

ऑनलाइन शॉपिंग दे रही है इसे और बढ़ावा

ऑनलाइन शॉपिंग भी ज्यादा खरीददारी करने की आदत को बढ़ावा देती है। जिन लोगों में आत्मविश्वास की कमी होती है वे ज्यादा खरीदारी करके इसे पूरा करने की कोशिश करते है। कई लोग सोशल एक्सेप्टेन्स को बढ़ाने के लिए भी इसका सहारा लेते हैं। एक दूसरे की देखादेखी भी लोग ऐसा करते हैँ।

ये भी पढ़ें: संभलकर करें ऑनलाइन शॉपिंग

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख