शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आज का हर्बल नुस्खा: डायबिटीज में कारगर है अदरक

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: डायबिटीज में कारगर है अदरक

डायबिटीज को नियंत्रित करने की अदरक की भूमिका के बारे में बता रहे हैं हमारे हर्बल आचार्य डॉ. दीपक आचार्य: अदरक को कौन नहीं जानता? पर अदरक डायबिटीस को नियंत्रित करने में सक्षम है, आप जानते हैं? नहीं जानते तो अब जान लीजिए। इस नुस्खे का आधुनिक विज्ञान भी लोहा मानता है। रोज दिन में दो बार 5 ग्राम अदरक लेकर कुचल लें, एक कप पानी में तब तक उबालें जब तक कि यह आधा शेष ना बचे और फ़िर इसे छानकर पी लें। नाश्ते से पहले और रात खाने के बाद। कम से कम 2 महीने आजमाकर जरूर देखें। ये प्रयोग से पहले अपना शुगर लेवल जरूर चेक करवा लें ताकि आप निष्कर्ष निकाल पाएं कि वाकई कितना फायदा हुआ है। फायदा होने का दम मैं दिलाता हूं। चलते-चलते एक बात और बता दूं, पूरी वैज्ञानिक खोज परख हो चुकी है, इस नुस्खे पर। झोलाछाप जानकारी कतई नहीं..अब आजमाना आपका काम।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख