शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

यूपी : बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत

· · 2 मिनट

यूपी : बाराबंकी में आकाशीय बिजली गिरने से 3 की मौत

बाराबंकी। सतरिख थाना क्षेत्र के अंतर्गत मोहम्मदपुर मजरे दरांवपुर गांव में खेत मे जानवर चराने गए 18 वर्षीय अनिल , 13 वर्षीय अभिषेक व 11 वर्षीय बालिका हेमा की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से हुई मौत , 3 अन्य बच्चे घायल।

बिजली गिरने की सूचना पाकर पुरुषों के साथ बच्चे व महिलाएं भी चकमार्ग की ओर दौड़ पड़े। कुछ ही पल में सैकड़ों लोग मौके पर जमा हो गए। परिवारीजनों में कोहराम मच गया। बिजली गिरने के बाद दरांवपुर गाँव के आस पास के गाँव में दहशत का माहौल है।

ये भी पढ़ें-आतंकियों के निशाने पर इंडियन रेलवे, यूपी में पटरियों से फिर छेड़छाड़ की कोशिश

ग्राम प्रधान द्वारा बताया गया है कि आज सुबह से ही जोरदार बारिश हो रही है और यह मृतक तीनो लोग जानवर चराने गए थे कि अचानक तेज़ बिजली चमकने लगी व जोरदार बारिश होने लगी और यह लोग खेत में ही फंस गए जब तक यह लोग अपने जानवरों को हांककर कर वापस अपने घर तक आते तब तक आकाशीय बिजली इन तीनों पर गिरी और आकाशीय बिजली ने इन तीनों को अपनी चपेट में ले लिया और इन तीनों की मौके पर ही मौत हो गई इस हादसे में 3 अन्य बच्चे भी गंभीर रूप से घायल हो गए हैं जिनका जिला अस्पताल में ईलाज चल रहा है , इस खबर को सुनते ही पूरे गांव में मातम का माहौल है और सभी गांव वालों की आंखे इस दर्दनाक घटना को देखकर नम हैं ।

ये भी पढ़ें-स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार सीएम ने दिया स्वास्थ्य अधिकारियों को निर्देश

अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. एस के सिंह ने म्रतको के बारे मे बताया कि जब पीड़ितों को मेरे अस्पताल में लाया गया था उससे पहले उनकी मृत्यु हो चुकी थी ।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहांक्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख