शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
सेहत कनेक्शन

आज का हर्बल नुस्खा: पुरानी खांसी में आजमाएं ये नुस्खा

· · 1 मिनट

आज का हर्बल नुस्खा: पुरानी खांसी में आजमाएं ये नुस्खा

पुरानी खांसी रोकने के बारे में बता रहे हैं हमारे हर्बल आचार्य डॉ. दीपक आचार्य: कुछ लोगों को खाँसी तीन हफ्तों से ज्यादा समय तक चलती रहती है और कई बार हालात कुछ इतने बिगड़ जाते हैं कि डॉ. साहब आपकी दुरुस्ती के लिए स्टेरॉयड भी ठोंक देते है और जिसके दुष्परिणाम आप लंबे समय तक भुगतते रहते हैं। अब ऐसे नुस्खे की बात करता हूँ जिसनें सारे विज्ञान जगत की आंखे फाड़ दी है। एक कप गर्मागर्म काली कॉफी (शक्कर और दूध बगैर) में 2 चम्मच शहद डालकर रोज दिन में 2 बार लिया जाए, हफ्ते भर में गजब के परिणाम मिलते हैं, पुरानी सी पुरानी खांसी भी छू मंतर होने में ज्यादा वक्त नहीं लेती है। पोस्ट इंफेक्शियस कफ़ की समस्या (जिसमें खांसी 3 हफ्तों से ज्यादा समय तक चल रही हो) से ग्रस्त 97 रोगियों पर किए गए आधुनिक शोध में परिणाम चौंकाने वाले रहे। प्राइमरी रेस्पायरेट्री जर्नल में प्रकाशित ये शोध रिपोर्ट फिलहाल कई मल्टीनेशनल फार्मा कंपनियों की नींद उड़ाए बैठी है।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    कैंसर के इलाज में नई खोज! कैंसर सेल में पहुँचकर एक्टिव होने के लिए डिज़ाइन की गई ‘स्मार्ट’ दवा, जानिए RK-251 कैसे करती है काम

    भारतीय वैज्ञानिकों ने आरके-251 नामक एक नई 'स्मार्ट' कैंसर दवा का अविष्कार किया है, जो कैंसर कोशिकाओं के भीतर अधिक रिएक्टिव ऑक्सीजन…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    पनीर असली है या एनालॉग? चाप में प्रोटीन है या स्टार्च? क्या खा रहे हैं आप, डॉक्टर से जानिए कितना है सेहत के लिए सही

    आपके रोजमर्रा के भोजन में पैकेज्ड फूड के लेबल का अध्ययन करना अत्यावश्यक है। प्रोसेस्ड और अल्ट्रा-प्रोसेस्ड खाद्य उत्पादों का उपयोग सीमित…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    रात 11 बजे के बाद मोबाइल चलाने वाली महिलाओं में 15% ज़्यादा मिला मोटापे का स्तर, रिसर्च में सामने आया चौंकाने वाला कनेक्शन

    रात के समय मोबाइल का अत्यधिक उपयोग महिलाओं के मोटापे के लिए खतरा बन सकता है। विशेष रूप से रात 11 बजे…

    Mansi Tripathi · 4 मिनटलेख