शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

बाराबंकी में बारिश ने खोली जिम्मेदारों की पोल

· · 1 मिनट

बाराबंकी में बारिश ने खोली जिम्मेदारों की पोल

अजय कश्यप, स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

बाराबंकी। क्षेत्र में आज हुई बरसात मे टोल प्लाजा अहमद पुर मैनेजर व कर्मचारियों की घोर लपरवाही सामने आयी। नेशनल हाईवे एनएच28 के किनारे बने नालों की सफाई न कराये जाने के कारण ये नाले तालाब का रूप ले चुके है अगर समय रहते इन नालों की सफाई करा दी जाती तो आज ये समस्या न खड़ी होती।

कस्बे में स्थित जानकी प्रसाद पीजी कालेज में बीए प्रथम वर्ष की की प्रयोगात्मक परीक्षा देने छात्राओं को इस हाइवे से निकलना मुश्किल हो गया। वहीं पेट्रोल लेने के लिये जा रहा युवक रमेश(25) अपनी मोटर साइकिल को लेकर तालाब नुमा नाले में गिर कर चुटहिल हो गया। रमेश अपनी बहन को लेने स्कूल जा रहा था।

ये भी पढ़ें- बरसात का मौसम नजदीक फिर भी यूपी के इस ज़िलें में ज़रूरतमंदों को नहीं मिला सरकारी आवास

स्थानीय निवासी दुर्गेश वर्मा बताते है कि यहां परा पानी भरना कोई नई बात नहीं जब भी बरसात होती है तो पानी घुटनों तक भर जाता है। जिसका कारण है नालों की सफाई न होना। टोल प्लाजा कंट्रोल रूम से संपर्क करने पर बताया गया कि हम लगातार सफाई करवाते रहते है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख