शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जिंदा रहेगा जय गोपाल केंचुआ

· · 2 मिनट

46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जिंदा रहेगा जय गोपाल केंचुआ

बरेली। भारतीय पशुचिकित्सा अनुसंधान संस्थान (आईवीआरआई) ने ‘जय गोपाल’ स्वेदशी केंचुआ की प्रजाति विकसित की है, जो दो से 46 डिग्री सेल्सियस तापमान में भी जीवित रहेगा। आम तौर पर दूसरी प्रजातियों के केंचुएं 30 से 40 डिग्री तापमान में ही जीवित रह पाते हैं।

जैविक खाद को तैयार करने में प्रयोग किए जाने वाले विदेशी केंचुओं का जीवन कम होने के कारण मृदा की उर्वरक क्षमता खत्म जाती है। ऐसे में इस प्रजाति के केचुएं विकसित होने से किसानों अधिक लाभ होगा।

RDESController-2521
RDESController-2521


यह भी पढ़ें- ज्ञानी चाचा और भतीजा के इस भाग में देखिए कैसे बनाएं वर्मी कम्पोस्ट

विशेषज्ञों के अनुसार इस केंचुए के उपयोग से जैविक खाद कहीं अच्छी गुणवत्ता वाली बनती है। पिछले दस वर्षों से आईवीआरआई संस्थान के पशु अनुवांशिकी विभाग के प्रधान वैज्ञानिक डॉ. रणवीर सिंह गोबर और जैविक कचरे से केंचुआ की खाद बनाने के लिए स्वेदशी केंचुआ की प्रजाति विकसित करने में लगे हुए थे। उन्होंने इसके लिए कयी चयन और प्रजनन नीतियों को अपनाकर 25 पीढ़ियों में ऐसी स्वदेशी केंचुआ की प्रजाति विकसित की है।

इस केंचुआ की विशेषता बताते हुए डॉ. रणवीर ने बताया, “यह केंचुआ 2 से 46 डिग्री सेल्सियस तापक्रम पर जीवित रहकर कचरा खाता है। एक सप्ताह में प्रत्येक केंचुए से 25 से 30 बच्चे पैदा होते है। इनके काकून जीरे का आकार का होता है। इससे बनी हुई वर्मीकम्पोस्ट विदेशी केंचुओं से ज्यादा अच्छी होती है।”

उत्तर प्रदेश में विदेशी केचुओं की दो प्रजाति आईसीनीया फीटिडा और यूड्रीलस यूजीनी से केंचुआ की खाद बनाई जाती है। लेकिन यूड्रीलस यूजीनी 35 डिग्री सेल्सियस तापक्रम से ऊपर और आईसीनीया फीटिडा 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर तापमान होने पर मर जाते है। इस वजह से किसानों के सामने जैविक खाद बनाने की समस्या थी। लेकिन जयगोपाल से किसानों को जैविक खाद बनाने में लाभ मिलेगा।

इस प्रजाति से बनी हुई केंचुए की खाद मिट्टी की उर्वरता बढ़ाने में संजीवनी का कार्य करती है। इस केंचुआ में 67 प्रोटीन और एमीनो एसीड होते है जो मुर्गीपालन और मछली पालन के लिए भी अधिकता होने पर आहार का कार्य भी करते है।

डॉ. सिंह ने बताया रोजगार के रुप में इस तकनीक के प्रयोग के बारे में डॉ. सिंह बताते हैं, “जिनके गाँव में गोबर और जैविक कचरे की अधिकता हो वहां पर कोई भी बेरोजगार नवयुवक और युवती केंचुआ पालन और जैविक खाद बनाने का उद्यम लगा सकते है। डॉ. रणवीर किसानों, गौशालाओं और केवीके आदि कई संस्थाओं में जयगोपाल वर्मीकल्चर तकनीकी को दे चुके है। सभी जगह इस तकनीक ने सफलता पूर्वक प्रदर्शन किया है। आईवीआरआई इस तकनीक को स्थानांतरण करने के लिए 23000 की फीस लेता है। इसके अंतर्गत इस तकनीक की ट्रेनिंग दी जाती है।”

यह भी पढ़ें- कम लागत में अधिक उत्पादन पाना है तो करें वर्मी कम्पोस्ट का प्रयोग

आईवीआरआई में इस तकनीक के लिए संपर्क कर सकते है

डॉ. रणवीर सिंह

जयगोपाल वर्मीकल्चर तकनीकी इनोवेटर

0581-2303382

डॉ आर पी सिंह

प्रभारी ITMU,

आईवीआरआई, इज्जतनगर 0581-2301940

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख