शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
किसान कनेक्शन

नारियल की घटती खेती को पहचान देंगे केरला के 44 ‘केरा ग्राम’

· · 2 मिनट

नारियल की घटती खेती को पहचान देंगे केरला के 44 ‘केरा ग्राम’

लखनऊ। केरला में इस समय फ़ीकी पड़ी नारियल की खेती को बढ़ावा देने के लिए नई योजना बनाई जा रही है। इसके तहत उच्च उपज देने वाली नारियल की किस्मों को लगाया जाएगा। साथ ही 44 केरा ग्राम (नारियल की खेती के लिए इकाइयां) स्थापित किए जाएंगे जो नारियल की खेती के लिए जाने जाएंगे।

खेती किसानी से जुड़ी सभी बड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करके इंस्टॉल करें गाँव कनेक्शन एप

कृषि मंत्री वी एस सुनील कुमार ने बताया कि केरल सरकार ने अच्छा उत्पादन देने वाली नारियल की किस्मों को लगाने का फैसला किया है जिससे नारियल खेती एक बार फिर से अच्छे और बेहतर स्तर पर शुरू की जा सके। इसके लिए केरा ग्रामों की मदद ली जाएगी जो नारियल उतपादन और उसके विकास के क्षेत्र में काम करेंगे। नारियल के पेड़ को मलयालम भाषा मेें केरा कहा जाता है। इस योजना के लिए लगभग 33 करोड़ रुपए की धनराशि रखी गई है। 250 एकड़ में नारियल की खेती की जाएगी।

इस योजना का उद्देश्य नारियल के उत्पादन में बढ़ोतरी करना है। इस समय नारियल की बौना किस्मों की कमी है जिसके लिए इस किस्म के ज्यादा से ज्यादा पौधे तैयार किे जाएंगे जिससे अच्छी गुणवत्ता का उत्पादन नारिल किसानों को मिल सके और वे मुनाफा कमा सकें।

राज्य में 20 फीसदी तक घटी नारियल की खेती, क्यों?

सुनील कुमार के मुताबिक हाल ही में राज्य के नारियल पेड़ों की उत्पादकता लगभग 15 से 20 प्रतिशत नीचे आ गई है। पेड़ों में लगे रोग की वजह से ऐसा हुआ। इसके अलावा, नारियल की खेती के तहत कुल क्षेत्र में वाणिज्यिक प्रयोजनों के लिए जमीन ली गई जिससे खेती पर इसका असर पड़ा है। कुल 36,891.22 हेक्टेयर क्षेत्र में लगी फसल खराब हो चुकी है। इसके साथ ही जलाशयों में जल स्तर में आई कमी से भी नारियल खेती का क्षेत्र बुरी तरह प्रभावित हुआ है। इतना ही नहीं, कीटनाशकों के इस्तेमाल से भी नारियल के उत्पादन में कमी आई है।

खेती के साथ सुधारी जाएगी मिट्टी की गुणवत्ता

बारिश की कमी की वजह से नारियल खेती के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले खेतों में मिट्टी की अम्लता बढ़ गई है। इससे खेती में काफी समस्याएं आ सकती हैं जैसे पौधों का एक समान न विकसित होना, खराब उत्पादन और गुणवत्ता। इसलिए इसके बचाव के लिए मिट्टी में कैल्शियम हाइड्रॉक्साइड मिलाया जाएगा जो मिट्टी को पोषण देगा। इसके बाद ही पौधों को लगाया जाएगा।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिएयहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिएयहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. किसान कनेक्शन

    नई कपास की आवक शुरू, मंडियों में 9,200-9,500 रुपये क्विंटल भाव; नवंबर में क्या होगा?

    देश के कई राज्यों में नई कपास की शुरुआती आवक शुरू हो गई है, लेकिन कच्चे कपास के भाव मज़बूत हैं। प्रमुख…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  2. किसान कनेक्शन

    खेती में AI का बढ़ता इस्तेमाल, लेकिन किसान की कमाई कितनी बढ़ेगी? जानिए क्यों ज़रूरी है किसान-केंद्रित तकनीक

    कृषि में एआई तकनीक ने किसानों को सही फैसले लेने में सहारा दिया है। यह तकनीक मौसम, भूमि और कीटों की जानकारी…

    Mansi Tripathi · 6 मिनटलेख
  3. किसान कनेक्शन

    FAO Report: जिस मिट्टी से उगता है हमारा खाना, उसकी सेहत बिगड़ रही! खेती पर क्यों बढ़ा ख़तरा, जानिए पूरी वजह

    दुनिया भर में मिट्टी का क्षरण जारी है और इसे बचाने के तरीके धीमी गति से अपनाए जा रहे हैं। एफएओ की…

    Mansi Tripathi · 5 मिनटलेख