गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
पशुधन

Livestock Fair 2026: हरियाणा के इस ज़िले में लग रहा बेहतरीन नस्लों के पशुओं का मेला

हरियाणा में 6 से 8 फरवरी 2026 तक में आयोजित होगी 41वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी। उन्नत नस्लों की प्रदर्शनी, आधुनिक तकनीक, लाखों के इनाम और मुफ्त बस सेवा इस आयोजन की खास पहचान होगी।

· · 2 मिनट

Livestock Fair 2026: हरियाणा के इस ज़िले में लग रहा बेहतरीन नस्लों के पशुओं का मेला

यहाँ पर देश भर के पशुओं की बढ़िया नस्लें तो देखने को मिलेंगी ही, साथ ही पशुपालकों को आधुनिक कृषि और पशुपालन तकनीकों की जानकारी भी दी जाएगी।

हरियाणा के कुरुक्षेत्र में 6 से 8 फरवरी 2026 तक 41वीं राज्य पशुधन प्रदर्शनी का आयोजन किया जा रहा है। यह तीन दिवसीय आयोजन प्रदेश के पशुपालकों, किसानों और डेयरी उद्यमियों के लिए एक बड़ा मंच साबित होने जा रहा है, जहां उन्नत नस्लों के पशुओं की प्रदर्शनी के साथ-साथ आधुनिक कृषि एवं पशुपालन तकनीकों की जानकारी दी जाएगी।

राज्य सरकार के अनुसार इस मेले का उद्देश्य पशुपालन क्षेत्र को मजबूत करना, किसानों की आमदनी बढ़ाना और उन्हें वैज्ञानिक पशुपालन के तरीकों से जोड़ना है। प्रदर्शनी के दौरान देश की प्रसिद्ध गाय, भैंस, घोड़े, ऊंट, भेड़ और बकरी की नस्लों की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। इसके साथ ही विभिन्न श्रेणियों में प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी, जिनमें उत्कृष्ट पशुओं के मालिकों को लाखों रुपये के आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे।

मेले में पशुपालन, कृषि, बागवानी और मत्स्य पालन से जुड़ी नई तकनीकों, मशीनों और उपकरणों का प्रदर्शन भी किया जाएगा। विशेषज्ञ किसानों को चारा प्रबंधन, टीकाकरण, पशु स्वास्थ्य, दुग्ध उत्पादन बढ़ाने की तकनीक और डेयरी व्यवसाय से जुड़ी अहम जानकारियां देंगे। इससे पशुपालकों को उत्पादन लागत घटाने और मुनाफा बढ़ाने में मदद मिलेगी।

ये भी पढ़ें: औषधीय और सुगंधित फ़सलों की खेती करने वाले किसानों के काम की जानकारी

प्रदर्शनी में रोजाना लकी ड्रॉ का आयोजन किया जाएगा, जिसमें मोटरसाइकिल, स्कूटी सहित अन्य आकर्षक इनाम दिए जाएंगे। इसके अलावा पशुओं का अनूठा रैंप शो, हरियाणवी नृत्य, रागनी और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दर्शकों के लिए खास आकर्षण रहेंगी। यह आयोजन केवल एक कृषि मेला नहीं बल्कि ग्रामीण संस्कृति का उत्सव भी होगा।

आम जनता की सुविधा को ध्यान में रखते हुए मेले में निःशुल्क भोजन व्यवस्था के साथ-साथ आने-जाने के लिए मुफ्त बस सेवा भी उपलब्ध कराई जाएगी। इससे दूर-दराज के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाले किसानों और पशुपालकों को बड़ी राहत मिलेगी।

राज्य पशुधन प्रदर्शनी केवल प्रदर्शनी तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पशुपालकों के लिए अनुभव साझा करने, नई तकनीक सीखने और विशेषज्ञों से सीधे संवाद करने का मंच भी है। इससे किसानों को आधुनिक पशुपालन मॉडल अपनाने और अपने व्यवसाय को व्यावसायिक स्तर पर ले जाने में मदद मिलेगी।

और पढ़िए

  1. ग्रामीण ख़बरें

    डेयरी किसानों के पास ₹5 लाख तक का पुरस्कार जीतने का मौका, 10 अगस्त से गोपाल रत्न पुरस्कार के लिए आवेदन शुरू

    राष्ट्रीय गोपाल रत्न पुरस्कार 2026 के लिए 10 अगस्त से ऑनलाइन नामांकन शुरू होंगे। डेयरी किसानों, डेयरी सहकारी समितियों, दूध उत्पादक कंपनियों,…

    Umang Shukla · 2 मिनटलेख
  2. ग्रामीण ख़बरें

    यूपी के सभी 75 जिलों में होगा डेयरी कॉन्क्लेव-2026, किसानों और पशुपालकों को इन योजनाओं का मिलेगा सीधा लाभ

    उत्तर प्रदेश में दुग्धशाला विकास विभाग के 50 वर्ष पूरे होने पर 6 अगस्त को सभी 75 जिलों में डेयरी कॉन्क्लेव-2026 आयोजित…

    Gaon Connection · 3 मिनटलेख
  3. ग्रामीण ख़बरें

    बारिश में बढ़ा खुरपका-मुँहपका रोग का ख़तरा, बिहार में मुफ़्त टीकाकरण अभियान तेज़, 79 लाख से अधिक पशुओं को लगा टीका

    बरसात के मौसम में खुरपका-मुँहपका (एफएमडी) रोग का ख़तरा बढ़ने के बीच बिहार सरकार राज्यभर में निःशुल्क टीकाकरण अभियान चला रही है।…

    Gaon Connection · 2 मिनटलेख