गुरूवार, 26 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

देश में 2.34 करोड़ लोगों को मिला उज्जवला योजना का लाभ

· · 1 मिनट

देश में 2.34 करोड़ लोगों को मिला उज्जवला योजना का लाभ

मोहम्मद परवेज

स्वयं कम्युनिटी जर्नलिस्ट

तिर्वा (कन्नौज)। केंद्र सरकार के तीन साल बेमिसाल सम्मेलन में आए इंडियन ऑइल कारपोरेशन के एमडी ए.के गुप्त ने कहा कि प्रधानमंत्री उज्जवला योजना के तहत देश में 2.34 करोड़ लोगों को लाभ मिला है। इसमें 37 फीसदी एससी/एसटी को कनेक्शन दिए गए हैं।

जिला मुख्यालय कन्नौज से 16 किमी दूर तिर्वा कस्बे के डीएन इंटर कॉलेज परिसर में आयोजित कार्यक्रम में एमडी ने कहा, “उज्जवला योजना के तहत उन गरीबों को लाभ मिला है जो ब्याज पर रूपए लेकर गैस सिलेंडर खरीदते थे। सरकार ने ऐसी व्यवस्था कर दी कि गरीबों को हाथ न फैलाना पड़े। कन्नौज जिले में 53 हजार लोगों को योजना के तहत लाभान्वित किया गया है।”

उन्होंने गैस सिलेंडर का प्रयोग करने के लिए सावधानी बरतने की सलाह देते हुए आगे कहा कि चूल्हा ऊंचाई पर और सिलेंडर नीचे रखना चाहिए। जिले के प्रभारी और बेसिक शिक्षा राज्यमंत्री संदीप सिंह ने कहा कि सरकार की ओर से जो योजनाएं चल रही हैं उनका लाभ जनता को जरूर दिया जाएगा। अभी तो तीन महीने ही उनको मिले हैं, आगे वह अच्छा काम करते रहेंगे।

राज्यमंत्री ने कहा कि 21 जून को अन्तर्राष्ट्रीय योग दिवस है, सभी लोग योग करें और निरोग रहें, जिससे स्वास्थ्य विभाग की जिम्मेदारी कम हो सके।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख