शुक्रवार, 20 नवम्बर 2026
कार्तिक मास · धान कटने लगा है, शामें ठंडी
ग्राउंड एक्टिवेशन

संक्रामक रोग की चपेट में आए 12 बच्चे, एक की मौत

· · 2 मिनट

संक्रामक रोग की चपेट में आए 12 बच्चे, एक की मौत

स्वयं प्रोजेक्ट डेस्क

बहराइच। जिले के नवाबगंज थाना क्षेत्र के बख्शी गाँव में कई बच्चे खसरा की चपेट में आ गए हैं। इस बीमारी की चपेट में आने से एक बच्ची की मौत हो गई, वहीं 12 बच्चों की हालत गंभीर बनी हुई है। ग्रामीणों का कहना है कि सूचना स्वास्थ्य विभाग को दी गई थी, लेकिन स्वास्थ्य विभाग की टीम गाँव नहीं पहुंची।

तराई क्षेत्र में मौसम परिवर्तन के साथ ही बच्चों के खसरे की चपेट में आने की आशंका बढ़ जाती है। गोविन्दापुर ग्राम पंचायत के मजरा बख्शी में तीन दिनों से खसरे की चपेट में आने से कुलसुम (सात वर्ष) पुत्री सलीम की बुधवार देर रात हालत खराब हो गई परिजन गुरुवार सुबह उसे स्वास्थ्य केंद्र ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि तभी उसने दम तोड़ दिया। वहीं गाँव में 18 बच्चे खसरे से पीड़ित हैं। इन सभी को तेज बुखार के साथ शरीर पर लाल दाने निकल रहे हैं। स्वास्थ्य केन्द्र व सीएमओ कार्यालय पर गाँव के लोगों ने इसकी सूचना दी, इसके मुख्यालय से कोई भी टीम जांच करने के लिए बख्शी गांव नहीं पहुंची।

ये भी पढ़ें- इन महिला पुलिसकर्मियों के लिए एक सलाम तो बनता ही है, पढ़ के आप भी कहेंगे वाह

बीमार 12 बच्चों में से अयान उम्र 7 वर्ष, अल्ताफ उम्र 5 वर्ष, सोनू उम्र 4 वर्ष, जैनम उम्र 6 वर्ष, नासिर रजा उम्र 7 वर्ष, खुशी उम्र 4 वर्ष, निहाल उम्र 1 वर्ष की हालत नाजुक बताई जा रही है। क्षेत्र की एएनएम कौशल्या देवी से पूछे जाने पर उन्होंने खसरा फैलने की बात से ही इंकार कर दिया। वहीं स्वास्थ्य केन्द्र प्रभारी अर्चित श्रीवास्तव का कहना है, ‘‘स्वास्थ्य टीम को गाँव भेजा जा रहा है। खसरे से बचाव के लिए गाँव निवासी अयान, सोनू, जैनब, खुशी आदि समेत 12 से अधिक बच्चों को टीका लग चुका है। फिर भी सभी खसरे की चपेट में आ गए हैं।’’

सीएमओ डॉ. अरुण लाल ने बताया, ‘‘बख्शी गाँव में खसरा फैलने की जानकारी प्राप्त हुई है, जिसके बाद सीएचसी की टीम ने गांव में जाकर खसरा पीड़ितों का निरीक्षण भी किया। निरीक्षण में पता चला कि खसरा नहीं, बल्कि चेचक व बुखार से 12 से 13 बच्चे ग्रस्त हैं। बावजूद इसके संक्रामक रोग नियंत्रण की टीम को गाँव भेज दिया गया है।’’ लेकिन खबर लिखे जाने तक जांच की रिपोर्ट सीएमओ के पास नहीं पहुंची है।

ताजा अपडेट के लिए हमारे फेसबुक पेज को लाइक करने के लिए यहां, ट्विटर हैंडल को फॉलो करने के लिए यहां क्लिक करें।

और पढ़िए

  1. ग्राउंड एक्टिवेशन

    “हमारे बारे में कोई जानने की कोशिश ही नहीं करता, इसलिए अब हम खुद बनेंगे अपने समुदाय की आवाज”

    एलजीबीटी समुदाय के पास अपनी तमाम कहानियाँ हैं जिन्हें अब तक मीडिया में प्रमुखता से जगह नहीं मिली है। सामुदायिक पत्रकारिता के…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख
  2. ग्राउंड एक्टिवेशन

    इनके पास हैं हजारों खबरें जो कभी मीडिया तक नहीं पहुंच पाईं

    भारत के गाँव किस तरह की समस्या से जूझ रहे हैं, वो कौन लोग हैं जो वर्षों से गुमनाम होकर बदलाव की…

    Neetu Singh · 4 मिनटलेख